कस्बे के विनायक हॉस्पिटल में भर्ती ग्राम कल्याणपुरा कुहाड़ा निवासी महिला मरीज पूजा के लिए मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए कस्बा निवासी सीमा सैनी ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

बताया गया कि मरीज पूजा को उपचार के दौरान ओ पॉजिटिव (O+) रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही सीमा सैनी आगे आईं और बिना देर किए रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सराहनीय कार्य के दौरान रामजीलाल सैनी, मोहित सैनी तथा पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
मौजूद लोगों ने सीमा सैनी के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।



