Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन
  • Rajasthan News
  • Kotputli

भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन

News Chakra March 29, 2025
fb_img_17432702093502513421209128306451.jpg

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली, 29 मार्च 2025. अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई कोटपूतली द्वारा भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नववर्ष के महत्व पर व्याख्यान और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्यकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भार्गव ने भारतीय नव संवत्सर की प्रामाणिकता और वैज्ञानिकता पर विचार प्रस्तुत करते हुए इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ नववर्ष बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कवि मुकेश अग्रवाल ने भारतीय नववर्ष के आधुनिक महत्व पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत की। वहीं, कवि गुरुदयाल भारती, महेश जिज्ञासु और युवा कवयित्री नेहा शर्मा ने वीर रस की कविताएं सुनाकर माहौल को ओजस्वी बना दिया। इस अवसर पर जयप्रकाश कोटिया, रजनीकांत, अनीता मिश्रा, अनीता भटनागर, बीना, लाजवंती, नीरू सैनी, प्रमोद गुप्ता, रामनिवास बायला सहित अन्य कवियों ने भी अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत लाजवंती अग्रवाल और संतोष भार्गव द्वारा प्रस्तुत काव्यात्मक सरस्वती वंदना से हुई, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और साहित्यिक चेतना जागृत हो गई। इसके बाद परिषद गीत राहिल सैनी ने प्रस्तुत किया, जबकि उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मिश्रा ने एक भावनात्मक कहानी सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन

संगोष्ठी और कवि सम्मेलन के उपरांत अग्रसेन तिराहे पर दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी राजेंद्र बुरडक ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित साहित्यकारों एवं आमजन ने दीप जलाकर भारतीय नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया।

भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन

इस आयोजन में शिव प्रकाश शर्मा, बाबूलाल जाट, योगेन्द्र यादव, देवराज कुमावत, भूपेंद्र सोनी, नवनीत शर्मा, राजेश रावत, रोशन लाल सैनी, नीरू सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महेश स्वामी और राहिल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

अपने समाचार व्हाट्सप्प करें

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बोई हुई 15 बीघा फसल को किया नष्ट एवं रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाया
Next: शाहजहांपुर ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा शशि यादव का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.