Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Shubman Gill-Shreyas Iyer | 4 रन पर ही खत्म हो जाती शुभमन गिल की पारी, फिर मसीहा बनकर आए श्रेयस अय्य…
  • SPORTS

Shubman Gill-Shreyas Iyer | 4 रन पर ही खत्म हो जाती शुभमन गिल की पारी, फिर मसीहा बनकर आए श्रेयस अय्य…

News Chakra February 5, 2024
Shubman-Gill-Shreyas-Iyer-4-रन-पर-ही-खत्म-हो.webp

Shubman Gill and Shreyas Iyer IND vs ENG 2nd Test

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर (PIC Credit: Social media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs ENG 2nd Test) खेला जा रहा है। यह मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में हो रहा है। मैच में तीसरे दिन भारतीय टीम (Team India) ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया है। भारत की दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में लेकर खड़ा किया। हालांकि वह चार रन पर ही आउट हो जाते, लेकिन उन्हें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की सलाह काम आई। 

दरअसल, भारत की दूसरी पारी से पहले तक शुभमन गिल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। उन्होंने पिछले 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों से कोई फिफ्टी नहीं लगाई थी। जिसके बाद उनके लिए यह मुकाबला काफी अहम हो गया था। हालांकि, भारत की दूसरी पारी में भी वह जल्द ही आउट होने वाले थे, लेकिन श्रेयस अय्यर ने उन्हें बचा लिया। यह बात गिल ने पारी खत्म होने के बाद स्वीकार किया है। 

भारत की दूसरी पारी के दौरान गिल दो बार आउट होने से बाल-बाल बचे हैं। पहला वाकया 10वें ओवर में हुआ था। तब गिल ने स्पिनर टॉम हार्टली की चौथी गेंद पर फ्रंट फुट शॉट खेला और बॉल उनके पैड पर लगी। अंपायर ने हार्टले की अपील पर गिल को आउट दे दिया था। उस समय गिल चार रन पर खेल रहे थे। इसके बाद गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत की और रिव्यू लेने का फैसला लिया। अल्ट्रा एज में दिखा कि बॉल पैड पर लगने से पहले उनके बैट पर लगी थी। जिसकी वजह से अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। 

यह भी पढ़ें

उसके बाद शतकवीर शुभमन गिल को दूसरा जीवनदान 11वें ओवर में मिला था। उस समय इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ओवर डाल रहे थे। एंडरसन की बॉल 5वीं बॉल गिल के पैड पर लगी थी। हालांकि इस बार अंपायर ने नॉट आउट दिया था। मगर इंग्लिश कप्तान जो रूट ने DRS लिया। वहां बॉल स्टंप पर तो लग रही थी, लेकिन अंपायर कॉल की वजह से गिल को जीवनदान मिल गया था। 

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का टारगेट रखा है। इस टारगेट का सामना करते हुए इंग्लैंड बैकफुट पर दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 275 पर अपने आठ विकेट गंवा चुकी है। जिसकी वजह से टीम इंडिया इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर लेगा।   



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND VS ENG 2nd Test Day 4 | जीत से 4 विकेट दूर भारत, जानें दूसरे टेस्ट में कैसा रहा टीम का प्रदर्शन
Next: WTC Points Table | टीम इंडिया को हुआ WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा, इंग्लैंड को हराने का मिला तोहफा

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1088310220-1773245425292751494278766957670.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.