जनहित संघर्ष मोर्चा ने किया घेराव,
घेराव के बाद दिया सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन
न्यूज़ चक्र। सुजानगढ़ या सुजला क्षेत्र को जिला बनाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय का घेराव जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा किया गया। करीब दो घंटे तक उपखंड कार्यालय पर धरना दिया गया और कार्यालय की बिल्डींग का गेट बंद किया गया।

उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने कहा कि हम लोगों ने राजस्थान सरकार के आग्रह पर 7 दिनों के बाद चक्काजाम खोला था। इसलिए राजस्थान सरकार जल्द से जल्द सुजानगढ़ को जिला घोषित करे, नहीं तो फिर से उग्र आन्दोलन हो सकता है।

वहीं रामनारायण रूलाणिया, पार्षद सिराज खान कायमखानी, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, जगदेव बेड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और सुजानगढ़ को जिला बनाये जाने की मांग की।
- नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार
- जिला कोटपूतली: 108 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान, 816 उम्मीदवार मैदान में
- स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
- पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
- अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार
