BREAKING : सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक व कार में इतनी भीषण टक्कर हुई कि कार में मौके पर ही आग लग गई और उसमें सवार लोग आग में घिर गए। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार यह हादसा चूरू सालासर हाईवे पर आशीर्वाद पुलिया पर हुआ। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस कार सवार लोगों की पहचान में जुटी है। कार में 6 लोगों के होने की जानकारी मिली है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।भूमिका (Role):
Editor & Publisher, News Chakraविशेषज्ञता (Beats):
स्थानीय प्रशासन, सामाजिक मुद्दे, जनहित समाचार, क्षेत्रीय रिपोर्टिंगअनुभव:
24+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभवस्थान:
कोटपूतली, राजस्थान