Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन सख्त तेवर दिखाते हुए मंगलवार को जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृत कार्यालय विराटनगर, पुलिस थाना विराटनगर, भाबरू थाना, जिला पुलिस कंट्रोल रूम, रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान थाना विराटनगर, भाबरू थाना एवं रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने थानों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का त्वरित अनुसंधान कर जल्द से जल्द न्यायालय में चालान पेश किया जाए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

उन्होंने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला एवं बाल अपराधों पर विशेष निगरानी तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए भी ठोस रणनीति अपनाने को कहा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली में एसपी ने शस्त्रागार, आर्मर वर्कशॉप, परिवहन शाखा, स्टोर और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा स्वच्छता व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

इसके अलावा एसपी ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और कार्य प्रणाली का अवलोकन कर सुधारात्मक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क एवं एसएचओ राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

Related Stories

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.