Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Steve Smith | स्टीव स्मिथ लेने जा रहे संन्यास! मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट
  • SPORTS

Steve Smith | स्टीव स्मिथ लेने जा रहे संन्यास! मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट

News Chakra December 7, 2023
Steve-Smith-स्टीव-स्मिथ-लेने-जा-रहे-संन्यास-मैनेजर.webp

Steve Smith retirement AUS vs PAK Test Series

स्टीव स्मिथ (PIC Credit: Social Media)

Loading

सिडनी: स्टीव स्मिथ (Steve Smith) टीम के अपने साथी डेविड वार्नर (David Warner) की तरह टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास नहीं लेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के इस पूर्व कप्तान को लगता है कि वह अब भी काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से स्मिथ के मैनेजर की भूमिका निभा रहे वारेन क्रेग (Warren Craig) ने इसकी पुष्टि की है। 

वार्नर ने तीन जनवरी 2024 से पाकिस्तान (AUS vs PAK Test Series) के खिलाफ सिडनी में शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ इस प्रारूप को अलविदा कहने की इच्छा जताई है। इस तरह की चर्चा थी कि भारत और इंग्लैंड के खिलाफ इस साल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद स्मिथ भी संन्यास ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

न्यू साउथ वेल्स के इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में औसत अपने युग के बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है लेकिन मौजूदा सत्र में उन्हें बड़ी पारियां खेलने के लिए जूझना पड़ा है। स्मिथ ने 102 टेस्ट में 32 शतक से 58.61 की औसत से 9320 रन बनाए हैं। क्रेग ने हालांकि इन अटकलों को अधिक तवज्जो नहीं दी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने क्रेग के हवाले से कहा ‘‘इस समय मैं इसे (संन्यास की चर्चा) खारिज कर सकता हूं। वह अब भी उन चीजों के बारे में बात करता है जिन्हें वह हासिल करना चाहता है।” 

इस 34 साल के बल्लेबाज ने अपने शानदार करियर के दौरान प्रत्येक ट्रॉफी जीती है जिसमें एशेज (तीन बार), एकदिवसीय विश्व कप (2015 और 2023), टी20 विश्व कप (2021) और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल है। इस साल हालांकि स्मिथ 17 पारियों में 34.53 की औसत से सिर्फ 518 रन बना पाए हैं। स्मिथ हालांकि 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाला चौथा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बनने के करीब हैं और वह इस मौके से चूकना नहीं चाहते। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में एलेन बॉर्डर, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। स्मिथ ने हाल में संपन्न एकदिवसीय विश्व कप की 10 पारियों में दो अर्धशतक से 33.55 की औसत से 302 रन बनाए थे। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Gambhir And Sreesanth Fight | श्रीसंत से हुई लड़ाई में गौतम गंभीर के सपोर्ट में आए इरफान पठान, ट्वीट …
Next: World Cup 2023 Final Pitch Rating | वर्ल्ड कप फाइनल मैच की पिच ‘Average’, पहले सेमीफाइनल की ‘अच्छी’….

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.