Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Team India | अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर भारतीय क्रिकेट की विरासत, रॉबिन उथप्पा ने बताया कौन होगा…
  • SPORTS

Team India | अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर भारतीय क्रिकेट की विरासत, रॉबिन उथप्पा ने बताया कौन होगा…

News Chakra November 20, 2023
Team-India-अब-युवा-खिलाड़ियों-के-कंधों-पर-भारतीय.webp

Team India Young Players Robin Uthappa Shreyas Iyer

रॉबिन उथप्पा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल

Loading

बेंगलुरु: भारत की फाइनल (Team India) में हार के बाद भावशून्य हो चुके विराट कोहली (Virat Kohli) उपविजेता का पदक लेने के लिए जाने से पहले उन्हीं की तरह भावशून्य दिख रहे शुभमन गिल (Shubman Gill) से हाथ मिलाते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रविवार की अश्रुपूरित रात का सबसे मार्मिक क्षण था। भारत के तीसरा विश्व कप (World Cup 2023) नहीं जीत पाने के बाद यह भारतीय क्रिकेट का जिम्मा अगली पीढ़ी को सौंपने का भी स्पष्ट संकेत था।

कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी अभी कुछ समय तक बने रहेंगे लेकिन भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी। इन खिलाड़ियों में गिल (24 वर्ष), श्रेयस अय्यर (28), इशान किशन (25), रुतुराज गायकवाड़ (26), यशस्वी जयसवाल (21) और चोट से उबर रहे ऋषभ पंत (26) शामिल हैं जिनकी पहली परीक्षा अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में होगी। 

इन खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर खेलने का पर्याप्त अनुभव है और कई अवसरों पर वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं लेकिन कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाना आसान काम नहीं होगा। पिछले डेढ़ दशक में इन खिलाड़ियों ने विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष जगह बनाई है तथा अपने कौशल, स्थायित्व और मानसिक दृढ़ता का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने कप्तानी के अतिरिक्त बोझ को भी अच्छी तरह से झेला है। 

यह भी पढ़ें

ऐसे में भारत के लिए भविष्य का कप्तान कौन होगा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि श्रेयस अय्यर इस भूमिका के लिए सबसे फिट खिलाड़ी हैं। उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,‘‘श्रेयस अय्यर ने अपने समर्पण और आत्मविश्वास का शानदार नमूना पेश किया है। उन्होंने विशेष कर नंबर चार पर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। अगर वह अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो उन्हें विशेष कर सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी सौंपने पर किसी को हैरानी नहीं होगी।” 

भारत को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के अलावा मौजूदा अंतरराष्ट्रीय चक्र (2023 से 2027 तक) में 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में टी20 विश्व कप और 2027 में 50 ओवर के विश्व कप में भाग लेना है। ऐसे में भारत को भविष्य की टीम तैयार करने के लिए बड़ी सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। एक पूर्व चयनकर्ता ने पीटीआई से कहा,‘‘यह सही है। भारत को अपने बड़े खिलाड़ियों की सेवाएं लंबे समय तक नहीं मिल सकती हैं। 

इसलिए संबंधित लोगों को अगले तीन या चार साल के लिए पहले से ही योजना बनानी होगी तथा जायसवाल और गायकवाड जैसे खिलाड़ियों को लगातार मौके देने होंगे ताकि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Novak Djokovic defeated Yannick Sinner | नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार जीता ATP फाइनल्स, खिताब जीतने क…
Next: PM Modi India Dressing Room | ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.