न्यूज़ चक्र, नीमराना। वी बी बिल्डर सोसाइटी, नीमराना में रविवार, 6 अप्रैल को मां दुर्गा के पावन अवसर पर पांचवें विशाल भंडारे और जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन वी बी बिल्डर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है, जो नीमराना के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव सिद्ध होगा।
इस मौके पर जयदीप यादव एंड पार्टी द्वारा माता रानी का गुणगान किया जाएगा, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठेगा। साथ ही भक्ति संगीत और झांकियों से सजी रातभर चलने वाली इस जागरण संध्या में गायक कलाकार आशीष यादव, विजेता सक्सेना, श्वेता शर्मा तथा तनु म्यूजिकल ग्रुप भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा माता रानी की विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो दर्शकों को आध्यात्मिक भावनाओं से भर देंगी।
समाज में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
न्यूज चक्र (रमेशचंद्र)। रोडवाल गांव में आज शुक्रवार को हनुमान जी महाराज और शनिदेव महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा… Read More
न्यूज चक्र (रमेशचंद्र)। नीमराना कस्बे के होली टीबा मैदान पर आज शुक्रवार शाम को महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 वीं… Read More
नारायणपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दोनों पर था 5000-5000 रुपये का इनाम कोटपुतली-बहरोड़। जिला कोटपुतली-बहरोड़ की नारायणपुर थाना पुलिस ने… Read More
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के कुजोता गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ससुराल पक्ष… Read More
न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना । राजेश कुमार मीणा, पुलिस निरीक्षक और थानाधिकारी नीमराना, ने अपनी टीम के साथ अवैध… Read More
न्यूज चक्र (रमेशचंद्र)नीमराना में मेघवाल विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा के पुतले की… Read More