Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • ‘कुर्सी’ के खेल में ‘जनता’ परेशान !
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

‘कुर्सी’ के खेल में ‘जनता’ परेशान !

News Chakra March 16, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कस्बे में स्थित जिला स्तरीय राजकीय बीड़ीएम चिकित्सालय में पीएमओ के पद को लेकर रस्साकशी का ‘खेल’ चल रहा है और अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच जहां जिला स्तरीय अस्पताल में डॉक्टरो की आपसी गुटबाजी सामने आई है वहीं जनता भी दो पाटों के बीच पीसने लगी है।

आपको बता दें कि अस्पताल की एक्स रे मशीन पिछले कई दिनों से ताले में बंद है, कारण की एक्स-रे के लिए काम में ली जाने वाली रील खत्म हो चुकी है। बजट की दरकार है लेकिन बजट जारी करने के लिए पीएमओ को वित्तिय स्वीकृति का अधिकार चाहीए, लेकिन वर्तमान में यह अधिकार दोनो में से किस के पास है कोई नही जानता है।

चिकित्सकों का अटका वेतन, चिकित्सा में कैसे लगे मन

'कुर्सी' के खेल में 'जनता' परेशान !

पीएमओ पद की आपसी तनातनी के चलते न केवल अस्पताल के वित्तीय मामले अटक गए हैं। यहां तक कि अस्पताल स्टाफ व डॉक्टरों की तनख्वाह भी अटकी पड़ी है। जिसको लेकर अब डॉक्टरो में भी गुटबाजी सामने आने लगी है। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के समस्त चिकित्सक स्टाफ ने अस्पताल के पीएमओ को माह फरवरी 2021 का वेतन जारी करवाने के क्रम में पत्र सौंपा है। चिकित्सकों ने पत्र में लिखा है कि अगर समय पर टैक्स और वेतन जमा नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल पीएमओ की होगी और डॉक्टर कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।

वहीं इस मामले में जब अस्पताल के वर्तमान पीएमओ डॉ. चैतन्य रावत से जानकारी चाही गई तो उन्होंने इसे अपना अंदरूनी मामला बताकर मिडिया को दूर रहने की सलाह दे डाली।

सुविधाओं पर ताले, मरीज परेशान

'कुर्सी' के खेल में 'जनता' परेशान !

जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्सरे मशीन बंद होने के कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि दोगुने दाम देकर के अस्पताल से बाहर इलाज लेना पड़ रहा है। इस बीच अस्पताल में लपके भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं, लेकिन अस्पताल के जिम्मेदारो को कुर्सी की लड़ाई से फुर्सत नही है।

क्या है पूरा मामला

डा. चैतन्य रावत बीडीएम जिला अस्पताल में पीएमओ पद पर कार्यरत थे। जनवरी माह में डा. रावत का स्थानांतरण राजसंमद हो जाने के बाद डा. अश्विन गोयल को पीएमओ बनाया गया। इसी अवधि मे डा.रावत ने इस मामले पर कोर्ट से स्टे लेकर फिर से अस्पताल पीएमओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया और इस बीच स्टॉफ की तनख्वाह के मामले पर डा. गोयल को किसी प्रकार की वित्तिय स्वीकृति नही जारी करने का हवाला देते हुए कानूनी नोटिस थमा दिया। इसके लिए उच्च स्तर पर अवगत करवाया गया है, लेकिन वित्तिय स्वीकृति का अधिकार किस के पास है यह अभी तक स्पष्ट नही है।

पीएमओ पद को लेकर कोई असंजस नही है,फिलहाल मैं ही पीएमओ हूं, एक्सरे मशीन की समस्या एक दो दिन में सुलझा ली जाएगी।

– डा.चैतन्य रावत,पीएमओ, बीडीएम जिला चिकित्सालय कोटपूतली

वर्तमान में वित्तिय स्वीकृति को लेकर स्थिति स्पष्ट नही है, उच्च अधिकारियों को इस पूरे मामले से अवगत करवाया गया है, वहां से अभी तक कोई आदेश प्राप्त नही हुआ है, मैने जनवरी माह में स्टॉफ की सैलरी जारी कर दी जिसको लेकर डा.चैतन्य रावत ने मुझे कानूनी नोटिस दिया था, तो इस बार अस्पताल कर्मचारियों की सैलरी जारी नही हो पाई है तथा आगे अभी विभागीय निर्देश नही मिले है।

-डा.अश्वनी गोयल, पूर्व पीएमओ, बीडीएम चिकित्सालय, कोटपूतली

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर कोटपूतली में, कार्यकर्ताओं ने किया ढोल नगाड़ों से स्वागत
Next: सरकारी विभाग दबाए बैठे हैं विद्युत विभाग का 7 करोड़, Kotputli में यह कैसी व्यवस्था !

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.