Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • U19 World Cup | टीम इंडिया को महाराष्ट्र से मिलेगा एक और ‘सचिन’! लंबे 6 मारने में है माहिर, बल्ले को…
  • SPORTS

U19 World Cup | टीम इंडिया को महाराष्ट्र से मिलेगा एक और ‘सचिन’! लंबे 6 मारने में है माहिर, बल्ले को…

News Chakra February 7, 2024
U19-World-Cup-टीम-इंडिया-को-महाराष्ट्र-से-मिलेगा.webp

Sachin Dhas and sachin tendulkar

Loading

नई दिल्ली: अंडर 19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (Under 19 World Cup Semi-Final) भारत के लिए शुरुआत में चुनौती भरा रहा जहां भारतीय टीम (Indian Team) ने महज 32 रनों में 4 विकेट खोए तो दर्शकों सहित टीम की भी धड़कने तेज हो गई। इतने पीछे छूट जाने के बाद उम्मीद थी तो किसी चमत्कार की। ऐसे में क्रिकेट के जादूगर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की तरह मैदान पर एंट्री हुई सचिन धास (Sachin Dhas) की। जिन्होंने अकेले ही दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की तेज गेंदबाजी का ऐसा मुंह तोड़ जवाब दिया की गेंदबाजों के दांत खट्टे हो गए। 

अंडर 19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जहां कप्तान उदय सहारन (Captain Uday Saharan) ने 81 (124 गेंद) रनों की सधी हुई पारी खेली तो 19 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने महज खेली गई गेंदों से ज्यादा रन बनाए। दरअसल, सचिन दास से केवल 95 बॉल पर ही 96 रन जड़े। 

What a turnaround from #TeamIndia U-19! A partnership for the ages from #UdaySaharan & #SachinDhas take the team to the finals of the #U19WorldCup2024
On to the Finals now! All the best, boys! 💪
Tune-in to SF2 #AUSU19vPAKU19 FEB 8, 1:30 PM & #INDU19vFinalist2 on FEB 11,1:30PM pic.twitter.com/CgCJD23tmt

— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2024 

‘तेंदुलकर’ की तरह चलाया बल्ले का जादू 

अंडर 19 वर्ल्ड कप में लगातार 4 फाइनल खेल चुकी भारतीय टीम इस बार भी फाइनल में जाने के लिए कदम पक्के कर चुकी थी। लेकिन 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम लड़खड़ा गई। सचिन दास ऐसे समय मैदान पर जब बैटिंग के लिए उतरे जब भारत के 4 विकेट महज 32 रनों पर गिर चुके थे। कप्तान उदय सहारन एक छोर पर डटे जरूर थे, लेकिन बेहद डिफेंसिव खेल रहे थे। ऐसे में एक एक रन निकालना मुश्किल था। 

TAKE A BOW, SACHIN DHAS…!!!! 🫡🇮🇳

96 (95) with 11 fours and a six. India were 32/4 when he came chasing 245 against South Africa in the Semis. Under the highest amount of pressure, he stood for India. Missed out on a well deserving century. 💔 pic.twitter.com/KjumlI3P73

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2024 

सचिन दास ने मुश्किल वक्त में तेंदुलकर की तरह बल्ले का जादू दिखा कर गेंदों से ज्यादा रन बनाए और भारत को अकेले ही सेमीफाइनल में जगह दिलाई। उनके इस बेहतरीन खेल को देख कर लोग उन्हें दूसरा सचिन तेंदुलकर कहने लगे हैं। खास बात तो ये भी है की तेंदुलकर की तरह सचिन धास भी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। 

तेंदुलकर के नाम से ही बने ‘सचिन’  

सचिन धास महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले हैं, उनका जन्म एथलीटों के परिवार में हुआ था। उनके पिता संजय दास ने पहले ही तय कर दिया था कि सचिन को क्रिकेटर बनाएंगे। भारत के अंडर 19 टीम की हीरो सचिन दास का नाम भी उनके पिता ने सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा था। 

Who is #SachinDhas? The #U19WorldCup2024 star named after legendary Sachin Tendulkar!

After a match winning century against Nepal 🇳🇵 and a blistering 96 against SA 🇿🇦, Dhas has guided India to the final of the tournament.

Know more about him. @CricSubhayan @Limca_Official pic.twitter.com/1VxVpsUJF7

— RevSportz (@RevSportz) February 7, 2024

 आपको बता दें , संजय दास का सपना पूरा करते हुए 19 साल के सचिन दास ने तीन दिन पहले खेले गए मैच में अपने पिता के जन्मदिन पर शतक जमाया था जब वे नेपाल की टीम का सामना कर रहे थे। 

बल्ले की हुई थी जांच 

सच‍िन धास छक्के लगाने में इतने माहिर है की एक बार पुणे में इन्व‍िटेशन अंडर-19 टूर्नामेंट के दौरान उनके छक्के मारने की क्षमता से सभी आश्चर्यचकित रह गई थे। हाल ये था की सच‍िन के छक्के मारने से आयोजक इतने हैरान हो गए कि उन्होंने उनके बल्ले की भी जांच की थी। 

Securing a thrilling win ✅
Stitching a match-winning partnership 🤝
Story behind the name ‘Sachin’ 😃

On the mic with #U19WorldCup Semi-Final Heroes – Captain Uday Saharan & Sachin Dhas 👌👌

WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #BoysInBlue | #INDvSA

— BCCI (@BCCI) February 7, 2024 

एथलीटों का है ‘धास’ परिवार 

बता दें, सचिन धास की मां सुरेखा धास महाराष्ट्र पुलिस में अस‍िस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API ) हैं। वो अपने समय में एक कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वहीं सच‍िन के पिता यून‍िवर्स‍िटी लेवल पर क्रिकेट खेल चुके है। सचिन की बहन प्रतीक्षा पुणे में यूएसपीसी परीक्षा की तैयारी कर रही है। 

यह भी पढ़ें

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सच‍िन के रन 

  • सच‍िन धास अंडर 19 वर्ल्ड कप में 2024 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 
  • उन्होंने अब तक 6 मैचों में 73.50 के एवरेज से 294 रन बनाए है।  
  • नंबर 1 पर भारतीय बल्लेबाज मुशीर खान है। उन्होंने 6 मैचों में 67.60 के एवरेज से 338 रन बनाए है। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG | बुमराह की स्पीड के आगे क्यों ढेर हो रहे स्टोक्स? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताई ‘ये’ …
Next: AFC Asian Cup | पहली बार Asian Cup के फाइनल में पहुंची जॉर्डन टीम, दक्षिण कोरिया को 2-0 से दी मात

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.