कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे में शनिवार को आपातकालीन स्थिति के दौरान सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जब एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ने पर युवाओं ने आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी तारा पूतली द्वारा संचालित नियमित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत ग्राम रामसिंहपुरा निवासी एक मरीज को आपात स्थिति में रक्त की जरूरत थी। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अंकित शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

इसी क्रम में कस्बे के आशीर्वाद ब्लड बैंक में विजेन्द्र गुर्जर, कृष्ण गुर्जर एवं बीरबल गुर्जर ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। इस दौरान भूपसिंह पूतली, सोनू जांगिड़, दीपक हांसीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

समाजसेवी तारा पूतली के इस अभियान से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग रक्तदान जैसे महादान के लिए प्रेरित हो रहे हैं।



