अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा पर राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी की महिला जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में टसकोला निवासी संतोष देवी यादव को जिला महासचिव तथा पंडितपुरा निवासी रेखा यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोटपूतली-बहरोड़ महिला जिलाध्यक्ष मंजू रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंजू रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत और नेतृत्व की रीढ़ होते हैं। महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

नवनियुक्त महासचिव संतोष यादव ने कहा कि वे महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकास यादव ने संगठनात्मक एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर बजरंग यादव फतेहपुरा, मालीराम बाड़ीगर, एनएसयूआई के विकास वर्मा, सेवा दल की सुमन यादव, छीतरमल भाटोटिया, जगदीश रामसिंह भाटोटिया, कृष्ण गुर्जर, धनश्याम गुर्जर सहित अनेक ग्रामीणजन व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


