News Chakra

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू रावत के अनुमोदन पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद्र सैनी की पुत्रवधू सोनिया सैनी को जिला सचिव, मुनेश यादव को कोटपूतली ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा बबीता राजपूत को नारेहड़ा ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ, सोनिया सैनी बनीं जिला सचिव
कोटपूतली-बहरोड़ कार्यकारिणी में सोनिया सैनी बनीं जिला सचिव

इन नियुक्तियों पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा ने PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कसाणा ने कहा कि निष्ठावान और कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से कोटपूतली विधानसभा सहित नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। विधानसभा संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने भी जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन बूथ स्तर तक सशक्त होगा।

इस अवसर पर विधायक ललित यादव मुंडावर, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, महिपाल यादव, कृष्णा गोपाल कौशिक, संजय यादव, डॉ. आर.सी. यादव, देव कसाणा, जगदीश मीणा, रमेश गुप्ता, मंजू रावत, प्रकाश चंद सैनी, रामनिवास यादव, हनुमान सैनी, किशोरी लाल शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, रघुवीर यादव, एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा, विक्रम सिंह, डॉ. महेश यादव, राजेंद्र यादव, तारा पूतली, जगदीश मीणा, डॉ. मालीराम कसाणा, राजेंद्र सिंह मीणा, रामेश्वर रावत, अशोक मुदगिल, जगमाल सिंह यादव, एडवोकेट सतीश निमोरिया, मेहर सिंह धनखड़, वेद प्रकाश सैनी, शशिकांत सैनी, विक्रम छावड़ी, बाबूलाल सैनी, सरदारा राम यादव, गोकुल चंद आर्य, भीम पटेल, सावंत गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, ओ.पी. बायला, मुकेश मुक्कड़, योगेंद्र टोरडा, एडवोकेट पवन सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रामकुमार सैनी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *