News Chakra

पावटा ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रागपुरा के कक्षा 9 के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत डेयरी, पशुपालन एवं कृषि से संबंधित व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से जयपुर स्थित सरस डेयरी (जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड) का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

पावटा ब्लॉक के विद्यार्थियों का सरस डेयरी जयपुर भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव

इस शैक्षणिक फील्ड विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने डेयरी में दूध संग्रहण, परीक्षण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। डेयरी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और सहकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछे और डेयरी संचालन की बारीकियों को समझा।

पावटा ब्लॉक के विद्यार्थियों का सरस डेयरी जयपुर भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव

विद्यालय प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक से बाहर वास्तविक जीवन के अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे उनके कौशल विकास और भविष्य की करियर दिशा तय करने में मदद मिलती है।

पावटा ब्लॉक के विद्यार्थियों का सरस डेयरी जयपुर भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव

प्रभारी व्याख्याता प्रकाश चंद गुर्जर ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी बनाना है और ऐसे भ्रमण उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

पावटा ब्लॉक के विद्यार्थियों का सरस डेयरी जयपुर भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव

इस अवसर पर स्टाफ सदस्य धनी देवी, संजीता देवी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए डेयरी प्रबंधन और कृषि आधारित उद्योगों के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *