Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Who is Vaibhav Suryavanshi | 12 साल में रणजी डेब्यू करने वाले बिहार के ‘सचिन’ वैभव सूर्यवंशी की उम्र…
  • SPORTS

Who is Vaibhav Suryavanshi | 12 साल में रणजी डेब्यू करने वाले बिहार के ‘सचिन’ वैभव सूर्यवंशी की उम्र…

News Chakra January 6, 2024
Who-is-Vaibhav-Suryavanshi-12-साल-में-रणजी-डेब्यू.webp

vaibhav

वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर ‘सस्पेंस’

Loading

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत की बड़ी खबर के अनुसार बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के नए सीजन से डेब्यू (Debut) किया। लेकिन वैभव से ज्यादा उनकी छोटी उम्र और बेमिसाल टैलेंट को लेकर चर्चा हो रही है। जहां ‘क्रिकइन्फो’ के अनुसार उनकी उम्र फिलहाल 12 साल है। वहीं कुछ अन्य मीडिया उन्हें 14 साल का बता रहे हैं। इतना ही नहीं वैभव को ‘बिहार का सचिन तेंदुलकर’ भी कहा जा रहा है।

छोटी सी उम्र में वैभव को मिली रणजी की डेब्यू कैप

फिलहाल रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2023-24) के नए सीजन की शुरुआत हो गई है। इसमें भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज भी  मैदान पर उतरे हैं। लेकिन इन सबके बीच बिहार के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर जबरदस्त चर्चा है। हो भी क्यों न, आखिर 12 साल की उम्र में वैभव को फर्स्ट क्लास डेब्यू कैप जो मिल चुकी है। बिहार की टीम पटना में मुंबई के खिलाफ जब रणजी ट्रॉफी का ग्रुप-बी मैच खेलने उतरी। इसी मैच से वैभव ने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया।

कौन हैं ‘वैभव’ 

जानकारी दें कि, वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के ओपनर हैं। उन्होंने महज 6 साल की मासूम उम्र से ही क्रिकेट का बल्ला थाम लिया था और फिर 7 साल में एक क्रिकेट अकादमी जॉइन कर ली थी। पूर्व रणजी क्रिकेटर मनीष ओझा ने इन्हें ट्रेनिंग दी है। वैभव भारत की अंडर-19 बी टीम का भी हिस्सा रहे और तब 5 मैचों में 177 रन बनाए। वैभव ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के पिछले सीजन के 5 मैचों में बेहतरीन 393 रन बनाए थे । वह अंडर-19 टीम के कूच बिहार ट्रॉफी मुकाबले भी खेल चुके हैं।

‘बिहार के सचिन’ के उम्र पर बवाल 

ऐसी भी चर्चा है कि, अपनी इन कामयाबी के चलते वैभव को ‘बिहार का सचिन तेंदुलकर’ बताया जा रहा है। पता हो कि फर्स्ट क्लास डेब्यू के वक्त सचिन तेंदुलकर की उम्र 15 साल और 232 दिन थी। हालांकि वैभव की असली उम्र पर थोड़ा विवाद है। एक तरफ BCCI की आधिकारिक वेबसाइट के हिसाब से वैभव ने 12 साल 9 महीने और 10 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। वहीं ‘क्रिकइन्फो’ की वेबसाइट पर भी उनकी यही उम्र दर्ज है। 

In an interview in April last year, Vaibhav had said that he’ll turn 14 in September 2023.

Here’s the link to the video

— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) January 5, 2024

लेकिन फिर वैभव का एक पुराना इंटरव्यू भी अब वायरल हो रहा है जो आज से करीब 8 मीहने पहले का है। वैभव उसमें खुद बता रहे हैं कि, वह 27 सितंबर को 14 साल के हो जाएंगे। इस हिसाब से अगर माना जाए तो डेब्यू के समय उनकी उम्र 14 साल 3 महीने और 10 दिन हो चुकी है। ऐसे में उनके उम्र पर हो रही ‘बहस’ को अगर छोड़ दें तो भी वैभव के इस टैलेंट पर पूरे देश को नाज है और वो निश्चय ही क्रिकेट का एक दीप्तमान सितारा साबित होंगे। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AUS VS PAK | अपनी आखिरी पारी में वार्नर ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
Next: IND vs AUS 1st T20I | झूलन गोस्वामी की सलाह टिटास साधु के लिए बनी सफलता की कुंजी, जीत में दर्ज की अह…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.