Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Yashasvi Jaiswal | टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यशस्वी जायसवाल ने दिखाया अनुभव स…
  • SPORTS

Yashasvi Jaiswal | टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यशस्वी जायसवाल ने दिखाया अनुभव स…

News Chakra February 19, 2024
Yashasvi-Jaiswal-टेस्ट-मैच-में-युवा-खिलाड़ियों-का-शानदार.webp

Under the leadership of Yashasvi Jaiswal, new players showed that experience is not everything.

यशस्वी जायसवाल (File Photo)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) के पहले मैच में भारत की हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर सवाल उठे थे, लेकिन दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में टीम के युवा बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम (Team India) ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस श्रृंखला के दौरान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने खुद को आक्रामक सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया और लगातार दो दोहरे शतक जड़कर इस 22 साल के खिलाड़ी ने साबित किया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं।

जायसवाल ने बचपन के दिनों से काफी संघर्ष किया है और उनके खेल में रनों की भूख दिखती है। राजकोट में उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत में धैर्य से बल्लेबाजी की और क्रीज पर समय बिताने के बाद बेखौफ होकर बड़े शॉट लगाये। अनुभवी जेम्स एंडरसन के खिलाफ तीन छक्के उनके आत्मविश्वास की कहानी बयां करते हैं। उन्होंने दिखाया कि वह जरूरत के मुताबिक रक्षात्मक और आक्रामक दोनों शैली में सहजता से खेल सकते है। राजकोट टेस्ट में पदार्पण करने वाले सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने भी अपने खेल से प्रभावित किया।

सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़कर टीम में शामिल होने का जश्न मनाया तो वहीं जुरेल ने पहली पारी में 46 रन बनाकर बेहतर बल्लेबाजी का सबूत दिया। जुरेल को हालांकि स्पिनरों की मददगार पिचों पर अपने विकेटकीपिंग कौशल को थोड़ा और निखारने पर काम करना होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इन तीनों युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे। उन्होंने इन तीनों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये आजकल के बच्चे।”

यह भी पढ़ें

लंबे समय से राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे सरफराज को दिग्गज विराट कोहली और लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में जब मौका मिला तो उन्होंने अपनी पारी की पहली ही गेंद से पूरा आत्मविश्वास दिखाया। यह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का परिणाम था। भारतीय बल्लेबाज आम तौर पर स्वीप शॉट खेलने से बचते हैं लेकिन सरफराज ने अपने ज्यादातर रन इसी शॉट पर बनाये। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ इस शॉट का प्रभावी इस्तेमाल किया।

जुरेल विकेटकीपर के तौर पर पहली पारी में स्पिनरों के खिलाफ कई बार असहज दिखे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी वापसी की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को उन्होने शानदार प्रयास के साथ रन आउट किया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी जायसवाल की तारीफ की। कप्तान बेन स्टोक्स इस बल्लेबाज का पीठ थपथपाते दिखे तो वहीं डकेट ने उन्हें ‘भविष्य का सितारा’ करार दिया। 

बचपन में आजाद मैदान के टेंट में रात बिताने वाले जायसवाल ने कहा कि भारत में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है। इस मेहनत ने उन्हें बड़ी पारी खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में आप वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं। यहां तक ​​कि जब आप बस, ट्रेन या परिवहन के किसी भी साधन को पकड़ने जाते हैं, तो आपको वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मैंने बचपन से ऐसा किया है और मैं जानता हूं कि हर पारी कितनी महत्वपूर्ण है।” 

अपने छह टेस्ट में तीन शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इसलिए मैं अभ्यास में कड़ी मेहनत करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि हर पारी मायने रखती है। मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा अपने देश के लिए खेलना है और मुझे पता है कि मुझे अपना 100 प्रतिशत देने की जरूरत है।” जायसवाल ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं सरफराज और जुरेल को आने वाले मैचों में प्रदर्शन की इस निरंतरता को जारी रखनी होगी। 

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sarfaraz Khan | स्पिन के खिलाफ सरफराज खान ने की थी स्पेशल तैयारी, रोजाना 500 गेंदों की करते थे प्रैक…
Next: Viral Video | मैदान पर हुई ‘सांड’ की एंट्री, बल्लेबाज क्या बॉलर-अंपायर भी तेजी से भागे, वीडियो देख ह…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.