Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • योग दिवस : एलबीएस कॉलेज में खानापूर्ति, बैनर के साथ फोटो खिंचवाई और हो गया योग दिवस !
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli

योग दिवस : एलबीएस कॉलेज में खानापूर्ति, बैनर के साथ फोटो खिंचवाई और हो गया योग दिवस !

News Chakra June 21, 2022
IMG-20220621-WA0005

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. शहर के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान, राजकीय एलबीएस कॉलेज में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लापरवाही की तस्वीर देखने को मिली है . जहां एलबीएस कॉलेज का स्टाफ व विद्यार्थी कॉलेज प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए, बैनर हाथ में पकड़ा और फोटो सेशन करा कर ‘गुरुजी’ चलते बने. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा विश्व शरीर को फिट रखने के गुर सिखा रहा है, वही एलबीएस कॉलेज के गुरुजी शरीर को कष्ट ना देने का मूल मंत्र देकर चले गए.आपको बता दें कि आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. भारत ने पूरी दुनिया को योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखना सिखाया है और इसीलिए 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है. योग दिवस पर विद्यार्थियों व स्थानीय निवासियों को यह संदेश दिया जाता है कि योग के माध्यम से किस प्रकार से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और शरीर को निरोगी बनाए रख सकते हैं. और इसका सबसे बड़ा जिम्मा गुरुजनों पर ही होता है, लेकिन जब इस तरह की तस्वीरें सामने आती हैं…तो ना केवल वहां उपस्थित तमाम विद्यार्थियों में गलत संदेश जाता है बल्कि ऐसे गुरुजनों को अनुसरण करने वाले तमाम लोगों में भी नकारात्मकता की भावना आती है. ऐसे मौकों पर शिक्षक पद पर आसीन व्यक्तित्व को अपने पद की गरिमा रखते हुए समाज के लिए सकारात्मक रहना चाहिए…और इसीलिए आज हमने यह तस्वीर आपको दिखाई है …शिक्षा जगत से जुड़े वह तमाम व्यक्तित्व जो ऐसे मौकों पर लापरवाही दिखाते हैं कृपया समाज को गलत संदेश ना दे…क्योंकि यह ऐसे दोष हैं जो दिखाई नहीं देते लेकिन असर बहुत डालते हैं …

सरदार विद्यालय में सैकड़ों ने सीखा योग, प्रशिक्षक ललिता ने दिए निरोगी रहने के ‘टिप्स’

कोटपूतली के राजकीय सरदार विद्यालय प्रांगण में भी आज योग दिवस मनाया गया. जहां सैकड़ों विद्यार्थी, विद्यालय स्टाफ व स्थानीय निवासियों ने योग के विविध आयामों को जाना व समझा. यहां योग प्रशिक्षक ललिता ने शरीर को निरोगी रखने के टिप्स बताएं और कहा कि योग जीवन में रोगों से लड़ने की ताकत देता है. योग आत्मविश्वास बढ़ाता है, मन मस्तिष्क को मजबूत बनाता है. एक घंटा नियमित रूप से योग जरूर करना चाहिए.

ग्राम देवता में आज से योग शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत, 3 दिन तक चलेंगी योग कक्षाएं

कोटपूतली के ग्राम देवता में भाजपा नेता मुकेश गोयल की पहल पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की गई यह कार्यक्रम 3 दिन तक जारी रहेगा. यहां योगाचार्य राजेश द्वारा सभी को योग क्रियाएं सिखाई गई. इस अवसर पर योग शिविर में सरपंच राम नरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता भूप सिंह यादव, अशोक रावत, ब्रह्मानंद, राम अवतार शर्मा, मंगल यादव, सुधीर यादव, विपिन शर्मा, सोनू यादव, भोम सिंह कसाना, प्रवीण बंसल, मनीष यादव, विकास जांगल, अशोक सेन, दीपचंद, कृष्ण यादव, राहुल यादव व सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैंसर व अस्थमा, एक बार हो जाए तो ना जीने देता है ना मरने… फिर ना जाने क्यों यह लत जाती नहीं !
Next: कोटपूतली : मनाया जा रहा ईद- उल-अज़ाह पर्व, अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.