Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : 20 मिनट ओटी के बाहर स्ट्रेचर पर तड़पती रही युवती, चाबी ढूंढता रहा स्टाफ
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली : 20 मिनट ओटी के बाहर स्ट्रेचर पर तड़पती रही युवती, चाबी ढूंढता रहा स्टाफ

News Chakra May 29, 2022
1653804042343

और जब चाबी मिली तो जनरेटर में तेल खत्म !

बीडीएम जिला अस्पताल की लापरवाही, डॉक्टर का इंतजार करती रही पुलिस भी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के बीडीएम जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर आज एक युवती गंभीर घायल अवस्था में 20 मिनट तक स्ट्रेचर पर तडपती रही और अस्पताल स्टाफ ऑपरेशन थिएटर की ‘चाबी’ ढूंढता रहा। … और फिर जब जैसे तैसे चाबी मिली और घायल युवती को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने लगे तो पता लगा जनरेटर में तेल भी खत्म है। इस दौरान घायल युवती को बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाने वाली पुलिस भी हाथ बांधे पूरा वाक्य देखती रही, लेकिन करें क्या, पुलिस ने तो अपनी ड्यूटी निभा दी थी।

दरअसल कोटपूतली के भालोजी बसई गांव में आज सुबह एक युवक व युवती किसी खेत में गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। युवक व युवती के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस के एएसआई शक्ति सिंह व अन्य स्टाफ सुबह 8:30 के करीब बीडीएम जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में घायलों को लेकर पहुंच गए थे। आपातकालीन वार्ड में मौजूद स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद करीब 9:00 बजे युवती को ऑपरेशन थिएटर के लिए शिफ्ट कर दिया गया।

परिजन पुलिस व अस्पताल स्टाफ युवती को ऑपरेशन थिएटर के बाहर लेकर पहुंच गया लेकिन तब ना अस्पताल में विद्युत व्यवस्था थी और ना ऑपरेशन थिएटर में कोई स्टाफ। ऑपरेशन थिएटर बाहर से बंद था और परिजन, पुलिस व स्ट्रेचर पर लेटी घायल युवती करीब 20 मिनट तक ओटी के बाहर चाबी का इंतजार करते रहे।

कोटपूतली : 20 मिनट ओटी के बाहर स्ट्रेचर पर तड़पती रही युवती, चाबी ढूंढता रहा स्टाफ
ऑपरेशन थिएटर के बाहर चाबी का इंतजार करते परिजन, पुलिस व घायल युवती

इस दौरान परिजन व पुलिस की सांसे हलक में अटकी रही कि कहीं युवती के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। बरहाल करीब 20 मिनट बाद ओटी की चाबी मिली तो पता चला कि अब जनरेटर में तेल नहीं है। आनन-फानन में जनरेटर में तेल डलवा कर चालू करवाया गया, इससे पहले अस्पताल स्टाफ के बताए अनुसार अस्पताल में मौजूद इनवर्टर के सहारे ऑपरेशन चालू कर दिया गया था। लेकिन यह शर्मनाक स्थिति देखकर पुलिस भी दबी जुबान से अस्पताल का विरोध करती रही लेकिन खुलकर ‘खाकी’ भी नहीं बोल पाई।

इस पूरे मामले को लेकर पीएमओ डॉ. अश्वनी गोयल का कहना है कि …

‘ ट्रॉमा सेंटर में दोनों का इलाज पूरा हो गया था दोनों की स्थिति खतरे से बाहर थी। रविवार को ऑपरेशन थिएटर में केवल इमरजेंसी मरीज ही लेते हैं, इसलिए चाबी स्टाफ के पास रहती है। स्टाफ को बुला लिया गया था। अब ऐसा कोई इशू नहीं है।’

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: KOTPUTLI BREAKING : घायल अवस्था में मिले युवक- युवती, गर्दन पर चाकू के निशान
Next: #कोटपूतली : राज्यपाल सत्यपाल मलिक पहुंचे कोटपूतली, जानिए क्या कहा…

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-881716476-17746367944565122452796490498316.jpg
  • Top news

पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image1705723074-17746365227593644718588509677716.jpg
  • Top news

पावटा में अशोका दा सोरिंग स्कूल का शानदार रिजल्ट, पियूष चौधरी ने 97% अंक लाकर किया टॉप

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image-854751137-17746362718991979232971709110629.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image-2032514014-17746342581354438021100840931329.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टोरडा-रामपुरा में रामनवमी व चैत्र नवरात्र पर भक्ति का भव्य उत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 27, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.