#कोटपूतली : राज्यपाल सत्यपाल मलिक पहुंचे कोटपूतली, जानिए क्या कहा…

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक कोटपूतली पहुंचे। यहां राज्यपाल मलिक का स्थानीय लोगों ने हाइवे स्थित आरटीएम होटल में स्वागत किया। दरअसल, राज्यपाल मलिक दिल्ली से टोंक जाते समय कोटपूतली में कुछ देर के लिए रूके थे। इस दौरान राज्यपाल मलिक ने पत्रकारों से बात करते हुए पेट्रोल-डीजल के दामो में बढोत्तरी पर कहा कि दाम बढाते है 12 रूपए और घटाते है 9 रुपए। सरकार द्वारा टेक्स घटाने पर ही पेट्रोलियम दरों में कमी आ सकती है।

उन्होंने राजस्थान सरकार को भी टैक्स घटाकर जनता को राहत देने का सुझाव दिया। राज्यपाल मलिक ने कहा कि करीब साल भर किसान आंदोलन चला था। करीब 700 किसानों की मौत हुई थी। किसी भी सरकार ने संवेदना व्यक्त नहीं कि जबकि कोई कुत्ता जाता है तो सरकार के नुमाइंदे सहानुभूति जताने आ जाते है। वे खुद भी किसान है, उन्हें किसानों की पीड़ा अच्छे से मालूम है। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेगा वह देश का नेतृत्व करेगा। चाहे वो राहुल गांधी हो या फिर नरेंद्र मोदी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।