Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : ASI पर वकील के साथ मारपीट का आरोप, वकीलों में आक्रोश, थाने का घेराव प्रदर्शन
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli

कोटपूतली : ASI पर वकील के साथ मारपीट का आरोप, वकीलों में आक्रोश, थाने का घेराव प्रदर्शन

News Chakra May 12, 2022
vakilon ki hadtaal

असर- शुक्रवार को भी रहेगी पेन डाऊन हड़ताल, कोटपूतली में न्यायिक कार्यो का बहिष्कार,

न्यूज़ चक्र / कोटपूतली। दो दिन पहले कोटपूतली पुलिया के नीचे थानाधिकारी की मौजूदगी में जबरन रखवाए गए बूथ का मामला अभी लोगों की ज़बान से उतरा भी नहीं था कि बीती रात कोटपूतली पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित तौर पर एक वकील के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गुरूवार को अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला है। घटना के विरोध में आज सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोटपूतली थाने का घेराव किया।

कोटपूतली : ASI पर वकील के साथ मारपीट का आरोप, वकीलों में आक्रोश, थाने का घेराव प्रदर्शन
कोटपूतली: वकीलों में आक्रोश, थाने का घेराव प्रदर्शन

घटना विगत 11 मई की बताई जा रही है। जिसमें एएसआई राकेश द्वारा अधिवक्ता प्रशांत यादव के साथ घटना कारित करने के बाद राजकार्य में बाधा का प्रकरण भी दर्ज कर लिया। घटना की शिकायत मिलने पर अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया। घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार, 13 मई को भी न्यायिक कार्य पूर्ण रूप से स्थगित करते हुए पेन डाउन हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

क्या है मामला – प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंवरपुरा में गाडिय़ा लुहारों द्वारा समाधि बनाने को लेकर प्रयास किये जाने की बात सामने आई है। जिसे रुकवाने के लिए कोटपूतली पुलिस मोके पर पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान जमीं विवाद को लेकर बात बिगड़ी और तभी वकील प्रशांत व परिवार के लोगों की एएसआई राकेश से विवाद हो गया। इसके बाद तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा ने भी मौके पर पहुँचकर उपस्थित लोगों से समझाईश की। बाद में एएसआई राकेश द्वारा वकील पर राजकार्य में बाधा धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिए जाने पर अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं में भी भारी आक्रोश पनप पड़ा, और वक़ीलों ने न्यायिक कार्यो का बहिष्कार कर पेन डाऊन हड़ताल शरू कर दी है, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kotputli : कुछ भी कहो, ‘खाकी’ को यह शोभा नहीं देता ‘साहब’, आखिर क्षेत्र गृह राज्य मंत्री का है !!
Next: BREAKING: बीडीएम जिला अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट, पुलिस पहुंची मौके पर

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.