Home Rajasthan News Jaipur पावटा : बंदूक की नोंक पर घरों में लूटपाट, महिला के जबड़े...

पावटा : बंदूक की नोंक पर घरों में लूटपाट, महिला के जबड़े में लगी गोली, युवक भी घायल

0

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पावटा नई सब्जी मंडी कॉलोनी में आज सुबह 3 से 4 बीच मकानों में घुसे चोरों ने बंदूक की नोंक पर लूटपाट की और विरोध करने पर गोलियां भी चलाई। जिसमें एक महिला व युवक घायल हो गए हैं, महिला को घायल अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है।

IMG 20220831 WA0001
महिला के जबड़े से आरपार निकली गोली

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव व कोटपूतली थाना अधिकारी सवाई सिंह सहित प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय निवासी चोरों की संख्या 4 से अधिक बता रहे हैं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जुटाई जानकारी

अपडेट समाचारों के लिए देखते रहे हैं न्यूज़ चक्र। अपने समाचार हमें फोटो वीडियो सहित व्हाट्सएप करें – 9887243320

Exit mobile version