कोटपूतली में बेच रहा था सोने की ईंट, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की रडार पर था आरोपी, कोटपूतली पुलिस को मिली ‘वाहवाही’

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली पुलिस ने जरिए मुखबिर कोटपुतली के बानसूर रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो सोने की ईंट बरामद की है।

कोटपूतली में बेच रहा था सोने की ईंट, गिरफ्तार


कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटपूतली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी एक संदिग्ध व्यक्ति बानसूर रोड पर घूम रहा है, जो सोना बेचने की फिराक में है। सूचना पर कोटपुतली डीवाईएसपी दिनेश यादव, एसआई जयप्रकाश, एएसआई राकेश सहित कोटपूतली पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेर कर तलाशी ली तो कब्जे से 1 किलो सोने की ईंट बरामद हुई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोटपूतली में बेच रहा था सोने की ईंट, गिरफ्तार


एएसपी कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलजिम द्वारा सोने की ईंट को दिल्‍ली चांदनी चौक से चोरी करना बताया है। मुलजिम के कब्जे से मिली सोने की ईंट को जब्त कर मुलजिम सुधांशु शर्मा पुत्र सागरमल शर्मा, उम्र 39 साल, निवासी पुरूषोतमपुरा, थाना सरूण्ड जिला जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।