गुडगांव से अगवा युवक ने कोटपूतली में खींची हैंडब्रेक, पुलिया से कूदी कार, जान बची

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली।

Breaking Kotputli

कोटपूतली बिग ब्रेकिंग :-

– अज्ञात बदमाशों ने राजमार्ग पर कल्याणपुरा पुलिया से नीचे कुदाई एर्टिगा गाड़ी।


– लेन – देन को लेकर अपहरण का बताया जा रहा है मामला, कार सवार लोगों के पास मिले हथियार भी, एक युवक का अपहरण करके ले जा रहे थे जयपुर।


– कोटपूतली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, तीन जनों को लिया हिरासत में, 4 जने मौके से फरार, आरोपी है मेरठ के, तिजारा (अलवर) के युवक को गुड़गांव से लाए थे अपहरण करके,

– अपहृत युवक ने स्टेयरिंग पर चढ़कर बिगाड़ा कार का बैलेंस।

– करोड़ो रुपयों के लेन देन का है मामला, उच्चाधिकारी कुछ ही देर में करेंगे पूरे प्रकरण का खुलासा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।