
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर के पावटा में सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना की सूचना जैसे ही कस्बे में फैली सनसनी फैल गई। सूचना पर प्रागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची है। कोटपूतली से डीवाईएसपी दिनेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने भी पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई है।

प्रागपुरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ है। प्रथम दृष्टा आत्महत्या माना जा रहा है। युवक की पहचान मांजूकोट निवासी पिंटू वर्मा के रूप में हुई है, साथ ही पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Discover more from News Chakra
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







