सीए मित्तल के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 494 यूनिट रक्त संग्रहित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। आओ साथ चले संस्था की ओर से गुरुवार को बानसूर रोड स्थित गोकुल होटल में रक्तदान शिविर हुआ। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्‍ली भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए विष्णु मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 494 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

सीए मित्तल के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 494 यूनिट रक्त संग्रहित

इस अवसर पर मित्तल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे पीड़ित को नया जीवनदान मिलता है। रक्‍तमणि संयोजक मुकेश गोयल ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता को आत्मिक प्रसन्‍नता होती है और उनके जीवन में खुशियां आती हैं।

शिविर में जयपुरिया अस्पताल, श्रीकृष्णा ब्लड बैंक एवं राजकीय बीडीएम अस्पताल कोटपूतली सहित तीन टीमों ने रक्त संग्रहित किया।

सीए मित्तल के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 494 यूनिट रक्त संग्रहित

संस्था के स्थानीय संयोजक आनंद मित्तल ने रक्‍तदाताओं को आभार जताया। इस मौके पर शंकरलाल . कसाना, कर्मवीर बोकन, सुभाष शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, मनोज नारायण शर्मा, दिलीप यादव, बगुला प्रसाद स्वामी, जीएल यादव, सुभाष घोषड़, वेद्य सुरेश शर्मा, मुकुंद बिहारी, ओम प्रकाश गूगरवाल, मनोज गोड़, अनिल शरण, प्रमोद सैनी, अशोक रावत, गगन आर्य, मुखिया पायला, अशोक अवाना, मुकेश सैनी, सरपंच विक्रम रावत, संतु मोरदा, विकास जांगल व मक्खन जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।