पुष्प वर्षा के बीच बैंड बाजे के साथ निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज समिति की ओर से गुरुवार को बैंड बाजे व लवाजमे के साथ अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की झांकी सजाई गई व रास्ते में स्वागत द्वार लगाए गए। व्यापारियों व अन्य लोगों ने आरती उतारी व पुष्प वर्षा की।



इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक पाटन वाले, उपाध्यक्ष सांवरमल गोयल, महामंत्री रामचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बालासिया, मंत्री दिनेश सिंघल के अलावा कमल किशोर, गोविंद बिदानी, अनिल मंगल, शिम्भु दयाल गर्ग, अमरनाथ बंसल, रमेश जिंदल, दिलीप मित्तल व अनिल सहित अन्य उपस्थित रहे। इससे एक दिन पूर्व अग्रवाल समाज द्वारा विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया

पुष्प वर्षा के बीच बैंड बाजे के साथ निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।