कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जयपुर के प्रताप नगर निवासी मनीष गर्ग की पुत्री वंशिका गर्ग के साथ हुई दुखद एवं संदिग्ध घटना को लेकर अग्रवाल समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मामले में न्याय की मांग को लेकर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वंशिका गर्ग प्रकरण ने न केवल एक परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। समाज ने सरकार से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा किसी भी सभ्य समाज की पहचान होती है। ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित न्याय मिलना आवश्यक है, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत करने, संवेदनशील मामलों की उच्चस्तरीय निगरानी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई।

समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा अग्रवाल समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल, उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, मीडिया प्रभारी हेमंत मोरीजावाला, मनोज अग्रवाल, सांवरमल गोयल, दिनेश सिंघल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, कमल गर्ग, राजेश सवाईका सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि वंशिका को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का मुद्दा नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

Author