Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • अस्पताल ने जिसे कफन लपेटकर मृत्यु का सर्टिफिकेट दिया, बकौल परिजन ‘वह 3 घंटे जिंदा रही’
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

अस्पताल ने जिसे कफन लपेटकर मृत्यु का सर्टिफिकेट दिया, बकौल परिजन ‘वह 3 घंटे जिंदा रही’

News Chakra October 10, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल से अक्सर ‘लापरवाह इलाज’ के वीडियो सामने आते रहे हैं। यहां तक कि अस्पताल की इमरजेंसी में एक वार्ड बॉय द्वारा मरीज के टांके लगाने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। … और अब अस्पताल की उसी इमरजेंसी के एक डॉक्टर पर मरीज को ‘ठीक’ से ना देखने का आरोप है। अस्पताल की इमरजेंसी में आज रविवार, सुबह 8:00 बजे गांव द्वारिकपुरा से एक 12 साल की बच्ची को लेकर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने जिंदा बच्ची को मृत घोषित कर डेथ सर्टिफिकेट बना दिया। बकौल परिजन डेथ सर्टिफिकेट बनने के बाद बच्ची 3 घंटे जिंदा रही और इसके बाद गांव द्वारिकपुरा से वापस कोटपूतली लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसे बाद में परिजन पल्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब यह हकीकत है या गलतफहमी… जांच का विषय हो सकता है… क्या कुछ है पूरा मामला …पढ़िए विस्तार से…

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल


इधर घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी और फिर लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की खिंचाई करनी शुरू कर दी। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि पोस्ट पर कमेंट करने वालों में किसी ने भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाना मुनासिब नहीं समझा और जिसको जो अच्छा लगा पोस्ट करता चला गया।

कोटपूतली प्रशासन ने कर दी ‘व्यवस्था’…Click Here.. https://youtu.be/jAKkl_5Npw4

अस्पताल प्रबंधन ने कहा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी, बच्ची की मृत्यु

इधर अस्पताल प्रबंधन ने न्यूज़ चक्र को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 8:00 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में परिजन एक बच्ची को मृत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी गहनता से जांच की गई थी, ईसीजी की गई थी, जिससे बच्ची की मृत्यु की पुष्टि होने के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अक्सर मृत देह को नहलाने की प्रक्रिया के समय परिजनों को यह आभास होता है कि उसमें सांस है या वह जिंदा है। संभवत: इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। हालांकि परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से अभी इस संबंध में कोई शिकायत या बात नहीं की है।

परिजनों ने बताया, 2 दिन से बुखार था

न्यूज़ चक्र से बातचीत में परिजनों ने बताया कि तमन्ना पुत्री हेमराज वर्मा, उम्र 12 साल, निवासी द्वारिकपुरा को पिछले 2 दिन से बुखार था, जिसका इलाज चल रहा था। आज फिर तबीयत खराब होने पर पावटा अस्पताल लेकर गए थे, जहां से ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लेकर आए थे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और डेथ सर्टिफिकेट बना दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की ठीक से जांच कर इलाज शुरू किया गया होता तो बच्ची अब जिंदा होती।

हालांकि परिजनों ने अभी अस्पताल प्रबंधन को कोई शिकायत नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद न्यूज़ चक्र ने परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से बात कर मामले की हकीकत आप तक पहुंचाई है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रजापति छात्रावास में मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित, श्री जनार्दन दास महाराज का रहा सानिध्य
Next: KOTPUTLI: पखवाड़े की दूसरी घटना, स्कूल के लिए निकला छात्र रास्ते से ‘गायब’ !

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.