Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • KOTPUTLI: पखवाड़े की दूसरी घटना, स्कूल के लिए निकला छात्र रास्ते से ‘गायब’ !
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

KOTPUTLI: पखवाड़े की दूसरी घटना, स्कूल के लिए निकला छात्र रास्ते से ‘गायब’ !

News Chakra October 12, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली की पॉश कॉलोनी गोविंद विहार से एक छात्र आज मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन ना ही स्कूल पहुंचा और ना ही घर। परिजनों ने कोटपूतली पुलिस थाने में 14 वर्षीय किशोर अरुण की गुमशुदगी रिपोर्ट दी है। अरुण राजकीय सरदार विद्यालय की कक्षा 10 का छात्र है।

KOTPUTLI: पखवाड़े की दूसरी घटना, स्कूल के लिए निकला छात्र रास्ते से 'गायब' !
छात्र अरुण मीणा, उम्र 14 वर्ष


परिजनों के द्वारा कोटपूतली थाने को दी गई रिपोर्ट के अनुसार अरुण पुत्र प्रकाश चंद मीणा सुबह करीब 7:00 बजे घर से राजकीय सरदार विद्यालय के लिए निकला था लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा। दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल अध्यापक ने फोन कर बताया कि आपका बच्चा स्कूल नहीं आया है, जिसके बाद से परिजन छात्र को लगातार तलाश कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों ने कोटपूतली पुलिस थाने में छात्र की गुमशुदगी दी है।

परिजनों के अनुसार अरुण ने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहन रखी है और काले रंग की पैंट पहने हुए हैं, साथ ही नीले रंग का मास्क भी लगा रखा था। पैरों में सैंडल पहन रखी थी। स्कूल बैग भी अरुण के साथ ही है। परिजनों ने छात्र संबंधी कोई जानकारी प्राप्त होने पर 9928792860 पर संपर्क करने की अपील की है।

गौरतलब है कि इससे पहले 3 अक्टूबर को ही कोटपूतली के बानसूर रोड स्थित गोकुल विहार कॉलोनी से एक 15 वर्षीय छात्र की गुमशुदगी भी दर्ज है। लेकिन सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है और अब एक पखवाड़े में यह दूसरी घटना है।

KOTPUTLI: पखवाड़े की दूसरी घटना, स्कूल के लिए निकला छात्र रास्ते से 'गायब' !
बानसूर रोड, गोकुल विहार से लापता छात्र शिवम

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अस्पताल ने जिसे कफन लपेटकर मृत्यु का सर्टिफिकेट दिया, बकौल परिजन ‘वह 3 घंटे जिंदा रही’
Next: देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक ने खुद को मारी गोली !

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.