7 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, मनीष अग्रवाल होंगे जयपुर ग्रामीण एसपी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर 7 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सतर्कता, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनकी जगह अब मनीष अग्रवाल (सेकंड) जयपुर ग्रामीण एसपी होंगे।

शनिवार को कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेशों के अनुसार आईपीएस आलोक कुमार वशिष्ट को आईजी पुलिस, रेल्वेज जयपुर, मनीष अग्रवाल सेकंड को एसपी जयपुर ग्रामीण, डॉ.राजीव पचार को एसपी एसीबी जयपुर, मनोज कुमार को एसपी उदयपुर, शंकर दत्त शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सतर्कता जयपुर, आदर्श सिद्धू को एसपी भीलवाड़ा व डॉ. अमृता दुहान को एसपी प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, मनीष अग्रवाल होंगे जयपुर ग्रामीण एसपी

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।