न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। क्षेत्र के मोरदा गांव की मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जयपुर के बोबास में आयोजित 65 वी जिला स्तरीय कबड्डी अंडर फोर्टीन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल गुर्जर व प्रिंसिपल हीरालाल गुर्जर व निदेशक महेंद्र सिंह गुर्जर ने कबड्डी कोच सुभाष रावत व स्कूल कोच रामपाल रावत को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
चेयरमैन धर्मपाल रावत ने बताया कि विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने के उपरांत गठित टीम ने मां सरस्वती स्कूल मोरदा के तीन खिलाड़ियों मनमोहन गुर्जर, रविंद्र गुर्जर व हिमांशु का स्टेट लेवल पर सिलेक्शन हुआ, इसके बाद से विद्यालय परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।