Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती
  • Top news

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

R C Jalasiya April 14, 2025

  

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना कस्बे में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर संविधान निर्माता की भव्य झांकियां निकाली गईं। झांकियों में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और बाबा साहेब के भजनों पर डांस किया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम सिंह यादव समाजसेवी ढाणी बड़गुर्जर नगरपालिका नीमराना थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर जल्दीप पथिक, इंजीनियर धनराज सिंह चावंडी, डॉक्टर कुशलपाल सिंह चौहान और किरोड़ीमल सिकंदर उद्योगपति नीमराना शामिल थे।

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज की 120 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन मेघवाल विकास समिति ब्लॉक नीमराना, राजस्थान मेघवाल परिषद और डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के तत्वाधान में किया गया था।

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

कार्यक्रम में राजस्थान मेघवाल परिषद जिला कोटपूतली बहरोड अध्यक्ष सुरेश चंद्र रेवाड़िया, डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा समाज सेवा समिति अध्यक्ष एडवोकेट देवानंद मोरोडिया , मेघवाल विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पनवाल और एडवोकेट नवीन बड़सीवाल भी मौजूद रहे। मंच संचालन एडवोकेट रामनिवास सामरिया और बीड़ी निभोरिया ने किया।

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फौलादपुर की बेटी मंजू यादव ने हरियाणा शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान के पद पर पाया चयन
Next: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कर दिया बड़ा संदेश

Related Stories

image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image2019038799-1778556558195594428955331159158.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका की एलन स्वामी कोटपूतली पूर्व मंडल प्रभारी नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.