कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का भी तबादला कर दिया गया है।

कोटपूतली-बहरोड़ के एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार देवेन्द्र कुमार बिश्नोई को उपमहानिरीक्षक पुलिस, आरपीटीसी जोधपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उनका डीआईजी पद पर प्रमोशन हुआ था, जिसके बाद से ही उनके स्थानांतरण की चर्चा चल रही थी।

वहीं वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी सतवीर सिंह को कोटपूतली-बहरोड़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय जयपुर में कार्यरत थे।

नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सतवीर सिंह के जल्द ही कोटपूतली-बहरोड़ जिले का कार्यभार संभालने की संभावना है।

Author