Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Shubman Gill | इन दो खिलाड़ियों से सीखते हैं शुभमन गिल, बोले- रोहित व कोहली में है ये खूबी
  • SPORTS

Shubman Gill | इन दो खिलाड़ियों से सीखते हैं शुभमन गिल, बोले- रोहित व कोहली में है ये खूबी

News Chakra November 16, 2023
Shubman-Gill-इन-दो-खिलाड़ियों-से-सीखते-हैं-शुभमन.webp

Shubman Gill

शुबमन गिल

Loading

मुंबई : भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि वह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की रनों की भूख और समर्पण उन्हें प्रेरित करती है और जब वह कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ क्रीज पर होते हैं तो उनसे काफी कुछ सीखते हैं। कोहली के रिकॉर्ड 50वें शतक की मदद से भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। कोहली जब रिकॉर्डतोड़ पारी खेल रहे थे तब गिल ड्रेसिंग रूम में बैठकर उसे देख रहे थे। पांव में ऐंठन के कारण गिल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उन्होंने 80 रन बनाए।

गिल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो कुछ विशेष करते हैं तथा पिछले 10 15 साल से वह निरंतर ऐसा कर रहे हैं जो वास्तव में प्रेरणादायी है।”

शुभमन गिल ने कहा,‘‘ मेरे लिए यह उनके कौशल से जुड़ी चीज नहीं है, बल्कि यह उनकी रनों की भूख और जज्बे से जुड़ी है जो मुझे प्रेरित करती है। वह लंबे समय से निरंतर ऐसा कर रहे हैं जो वास्तव में मुझे प्रेरित करती है।” गिल ने कहा कि कोहली और उनकी बल्लेबाजी में कुछ समानता भी है।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल ने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो क्रीज पर हम परिस्थिति के संबंध में और उसमें कैसे खेल आगे बढ़ाना है, को लेकर बात करते हैं। मुझे लगता है कि उनकी और मेरी शैली में कुछ समानता है क्योंकि हम दोनों ही स्कोर बोर्ड को चलायमान रखना पसंद करते हैं।” गिल ने इसके साथ ही कहा कि जब वह रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।

Shubman Gill
शुबमन गिल

शुभमन गिल ने बताया,‘‘उनसे जुड़ी हर चीज वास्तव में मुझे प्रभावित करती है। मैं उनके साथ पावरप्ले में एक विद्यार्थी के रूप में खड़ा रहता हूं। वह 10 ओवर खेलते हैं और मैं 15 से 20 गेंद खेलता हूं। मैं सहज रहता हूं और रोहित आते ही अपना काम शुरू कर देते हैं। वह चौके और छक्के जड़ते हैं और मैं केवल उन्हें देखता हूं।”

यह भी पढ़ें

गिल ने स्वीकार किया कि भारतीय तेज गेंदबाजों का नेट्स पर सामना करना भी मुश्किल होता है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी का सामना करने में परेशानी हुई, जिन्होंने 57 रन देकर सात विकेट लिए। 

गिल ने कहा,‘‘उनका सामना करना बेहद मुश्किल है। नेट्स पर भी उनका सामना करना आसान नहीं होता है। अगर विकेट अच्छा हो तो तब भी उन्हें खेलना आसान नहीं होता है। लेकिन उनका सामना करने में मजा आता है। यहां तक कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी भी हमें गेंदबाजी करने का आनंद लेते हैं और यह वास्तव में बेहद चुनौती पूर्ण होता है।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Israel-Switzerland Football Match Draw | इजराइल और स्विट्जरलैंड के बीच फुटबॉल मैच ड्रॉ, हंगरी में खे…
Next: पीएम मोदी के विजन अनुरूप होगा कोटपूतली में विकास

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image949313308-17755775360922244212870036130197.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान की शुरुआत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.