पीएम मोदी के विजन अनुरूप होगा कोटपूतली में विकास

जन आशीर्वाद कार्यक्रम के जरिए सम्पर्क में जुटे भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल जन आशीर्वाद कार्यक्रम के जरिए गांवों व ढ़ाणियों में जनसम्पर्क कर भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे है। पटेल का विभिन्न गांवों व ढ़ाणियों में जोरदार स्वागत हो रहा है। बुधवार शाम को जहाँ पटेल ने ग्राम कांसली, फतेहपुरा, कीरतपुरा, जगदीशपुरा, भोजावास, खेड़ा, डूँगा की ढ़ाणी, निहालपुरा, पुरणनगर, चिमनपुरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों व ढ़ाणियों में जनसम्पर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की।

पीएम मोदी के विजन अनुरूप होगा कोटपूतली में विकास

वहीं गुरुवार को पदमा की ढाणी, कुहाड़ा, कल्याणपुरा कलां, रघुजी की ढाणी, नवल कुशालपुरा, नारहेड़ा, खड़ब, पिचानी, सरुण्ड में जन सम्पर्क करते ऐतिहासिक जीत का आगाज किया। इस दौरान उनका जगह- जगह ग्रामीणों द्वारा अपार जोश व उत्साह के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान पटेल ने कहा कि कोटपूतली में भाजपा शासन आने पर पीएम मोदी के विजन अनुरूप कोटपूतली का अभूतपूर्व विकास होगा। कोटपूतली प्रदेशभर में भाईचारे व सौहार्द की मिशाल बनकर उभरेगा। भाजपा सभी जाति व वर्गो को साथ लेकर चलेगी।

पीएम मोदी के विजन अनुरूप होगा कोटपूतली में विकास

इस दौरान पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर व बनवारी लाल यादव, कार्यालय प्रभारी जयराम सिंह गुर्जर, संजय सिंह नारेहड़ा, भाजपा नेता दिनेश मित्तल, जे.पी. कोटिया, पूर्व आरपीएस दीनाराम खटाना, कमल खटाना, बुधराम सरपंच, विक्रम सरपंच, जयराम जैलदार, रामकुमार सरपंच, पूर्व पंसस झाबर मल गुर्जर, छाजूराम गुर्जर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।