आजाद पार्टी का आरएलपी के साथ गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण, हम कांग्रेस के साथ- आर्य

अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक ने लगाए आरोप, कांग्रेस को समर्थन देने की कही बात

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली अंबेडकर विचार मंच संरक्षक गोकुल चंद आर्य व मेघवाल समिति के सदस्यों ने आज गोपालपुरा रोड पर बैठक की। बैठक के दौरान प्रेस वार्ता कर अंबेडकर विचार मंच संरक्षक गोपीचंद आर्य ने आजाद पार्टी (आसपा) का आरएलपी के साथ गठबंधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि आरएलपी पार्टी के मुखिया ने कभी भी एससी समाज को सम्मान नहीं दिया है। यहां तक कि नागौर में समाज के लोगों को बराबर में बैठाने की तो दूर की बात, घर के बाहर चबूतरे पर भी नहीं बैठने दिया जाता।

आजाद पार्टी का आरएलपी के साथ गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण, हम कांग्रेस के साथ- आर्य

आर्य ने समाज की ताकत जताते हुए बताया कि एससी- एसटी समाज के कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 45 हजार वोटर हैं। जिसमें से 80 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने का मानस बनाया है। प्रेस वार्ता के दौरान अंबेडकर विचार मंच व अन्य सदस्यों ने बसपा उम्मीदवार व आरएलपी उम्मीदवार के बारे में कहा कि इन लोगों का समाज के साथ अधिक जुडाव नहीं है।

आजाद पार्टी का आरएलपी के साथ गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण, हम कांग्रेस के साथ- आर्य

इस दौरान मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष छोटू राम सांमरिया, उपाध्यक्ष बदलू राम आर्य, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा व संरक्षक राम सिंह आर्य सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।