कोटपूतली में गाजर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। नेशनल हाईवे पर रॉयल होटल के समीप गाजर से भरी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए जिन्हें बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। बीडीएम अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक पांच में से एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है जबकि चार लोगों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

कोटपूतली में गाजर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

जानकारी के मुताबिक पिकअप पनियाला से गाजर लेकर कोटपूतली आ रही थी। इसी दौरान रॉयल होटल के समीप पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोटपूतली थाना पुलिस दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। घायल मिठ्ठन लाल पुत्र बन्नाराम, हिमांशु पुत्र पोकर, दुलीचंद पुत्र रामकुमार, किशन लाल पुत्र मूलाराम व गोपाल पुत्र पप्पू खारवाल सभी पनियाला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।