विधानसभा चुनाव 2023 : 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी कोटपूतली की जनता

कोटपूतली में 2 निर्दलीयों ने लिया नामांकन वापस, निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नाम वापसी के अन्तिम दिन गुरूवार को कोटपूतली में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिये। जिसके बाद अब कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। शेष रहे निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये गये है।

रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम मुकुट सिंह ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली कस्बा निवासी राधा देवी पटेल व ग्राम चुरी निवासी हेमराज यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल की पत्नी श्रीमती राधा देवी पटेल ने भी डमी कन्डीडेट के रूप में निर्दलिय नामांकन किया था।

नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में भाजपा के हंसराज पटेल, कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह यादव, बसपा के प्रकाश चंद सैनी, आरएलपी के सतीश कुमार मांडैया, जेजेपी के रामनिवास यादव समेत चार निर्दलीय प्रत्याशी है। जिनमें एड. अशोक कुमार सैनी को अलमारी, मुकेश गोयल को बल्ला, रामसिंह कसाना को सिलाई मशीन व लक्ष्मी देवी को गैस सिलेन्डर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।