Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Pat Cummins World Cup 2023 | ‘मेरी नजरें 200 तक पहुंचने पर थी…’, मैक्सवेल की तूफानी पारी और जीत के…
  • SPORTS

Pat Cummins World Cup 2023 | ‘मेरी नजरें 200 तक पहुंचने पर थी…’, मैक्सवेल की तूफानी पारी और जीत के…

News Chakra November 8, 2023
Pat-Cummins-World-Cup-2023-मेरी-नजरें-200-तक.webp

pat cummins and glenn maxwell

पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल

Loading

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट 91 रन पर गिरने के बाद कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) जब बल्लेबाजी के लिये आये तो उनका लक्ष्य किसी तरह 200 रन तक पहुंचना था ताकि बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप (World Cup 2023) के आखिरी लीग मैच से पहले नेट रनरेट बेहतर रहे। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) कुछ और ही सोचकर उतरे थे। 

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने दूसरे छोर से ‘वनडे क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारी’ देखी। मैक्सवेल 128 गेंद में 201 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। कमिंस ने मैच के बाद कहा,‘‘जब मैं क्रीज पर उतरा तो मेरे दिमाग में था कि नेट रनरेट के लिये जैसे तैसे 200 रन बना लेते हैं। मैक्सवेल के 100 होने पर मुझे लगा कि हमें 120 रन ही और बनाने है लेकिन जीत का ख्याल तो मेरे जेहन में था ही नहीं।’  

उन्होंने कहा,‘‘मैक्सवेल थोड़ा अलग है। वह हमेशा जीतने के लिये खेलता है। मैं किसी तरह 200 तक पहुंचने की सोच रहा था तो वह जीत की उधेड़बुन में था।” आस्ट्रेलिया के 250 रन पर पहुंचने के बाद कमिंस को लगा कि चमत्कार हो सकता है। उन्होंने कहा,‘‘स्पिनरों के ओवर होने के बाद जब 40 के करीब रन चाहिये थे तो मुझे लगा कि यहां से मैक्सवेल आउट भी होता है तो हम शायद जीत सकते हैं। आखिरी 20 मिनट में ही मुझे ऐसा लगा।”

यह भी पढ़ें

मैक्सवेल के दाहिने पैर में मोच आ गई थी और कई बार मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अनहोनी को होनी कर दिया। उन्होंने कहा,‘‘मैक्सवेल तेजी से रन बना रहा था। हमें पता था कि यह विकेट आसान होती जायेगी। मैक्सवेल के क्रीज पर रहते रनरेट कोई मसला ही नहीं लगा। यह पूरा वन मैन शो था और उसने जीत आसान कर दी।”  

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने हालांकि स्वीकार किया कि वे अभी तक इस विश्व कप में एक ईकाई के रूप में सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सके हैं। उन्होंने कहा,‘‘टीम के प्रदर्शन से मैं खुश हूं। धीमी शुरूआत के बाद हमने लय पकड़ ली लेकिन अभी तक एक ईकाई के रूप में अच्छा खेल नहीं दिखा सके हैं।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PT Usha | एशियाई गेम्स में भारत के प्रदर्शन से खुश हुई पीटी उषा, कहा- 100 से ज्यादा पदक जीतना बड़ी उ…
Next: विधानसभा चुनाव 2023 : 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी कोटपूतली की जनता

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.