Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। स्थानीय हंस इंटरनेशनल स्कूल, पावटा में शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने हेतु ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष श्री अशोक बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री पंकज बंसल एवं हंस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा मंचासीन रहे।

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पावटा के प्रधानाचार्य मनीष गोयल उपस्थित रहे। अध्यक्ष अशोक बंसल एवं मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

इस दौरान मुख्य अतिथि मनीष गोयल एवं निदेशक पंकज बंसल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा द्वितीय की छात्रा कनिष्का ने रीजनल स्तर पर विजेता बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक बंसल एवं निदेशक पंकज बंसल ने विद्यार्थियों और स्टाफ की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि मनीष गोयल ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Related Stories

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.