शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की कमी और संसाधनों के अभाव की चर्चा अक्सर होती है, लेकिन प्रागपुरा कस्बे का पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इस धारणा को बदलने की प्रेरक कहानी बनकर सामने आया है। यहां शिक्षकों ने अपने निजी खर्च से विद्यालय को संवारा तो प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने समाज को विद्यालय विकास से जोड़कर जनसहभागिता की मिसाल कायम की। आज विद्यालय का बदला हुआ स्वरूप, आधुनिक सुविधाएं, ज्ञानवर्धक दीवारें और हरा-भरा परिसर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र
शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

विद्यालय को बेहतर बनाने का बीड़ा सबसे पहले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उठाया। उन्होंने अपने स्तर पर आर्थिक सहयोग देकर कक्षा-कक्षों, बरामदों और भवन का रंगरोगन करवाया। जर्जर कमरों की मरम्मत, प्लास्टर, चारदीवारी में सुधार और प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया गया। दीवारों को केवल सजावट तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन पर बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान और प्रकृति से जुड़े चित्र बनवाए गए, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ आसपास के वातावरण से भी सीख सकें।

शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र
शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

इस बदलाव को गति देने में प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों और भामाशाहों को विद्यालय से जोड़कर बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए। विद्यालय में बिजली, पेयजल, ग्रीन बोर्ड और पंखों की व्यवस्था की गई। छतों की वाटरप्रूफिंग तथा खिड़कियों की मरम्मत से कक्षा-कक्षों को अधिक सुविधाजनक बनाया गया।

शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र
शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

आधुनिक शिक्षा की दिशा में भी विद्यालय ने उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। सिमेंस एनर्जी फाउंडेशन के सहयोग से करीब 20 लाख रुपये की लागत वाली कंप्यूटर लैब तैयार की गई है। STEM कक्ष के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से समझने का अवसर मिल रहा है।

शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र
शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

विद्यालय का संविधान कक्ष विद्यार्थियों में जागरूक नागरिक बनने की समझ विकसित करने की अनूठी पहल है। यहां संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार, मौलिक कर्तव्य, संविधान सभा की समितियों के सदस्यों का विवरण और नए संसद भवन के चित्र लगाए गए हैं। इस कक्ष के माध्यम से बच्चों को लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी जा रही है। पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए रीडिंग कॉर्नर भी बनाया गया है।

शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र
शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

विद्यालय की एक और सराहनीय पहल ‘स्टेशनरी बैंक’ है। संस्था प्रधान विपिन कुमार मामोडिया की पहल पर शिक्षकों ने इसे शुरू किया, जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों को रबड़, पेंसिल, कॉपियां और अन्य जरूरी अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। इससे किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई आवश्यक सामग्री के अभाव में प्रभावित न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र
शिक्षकों ने बदली स्कूल की तस्वीर, भामाशाहों के सहयोग से प्रागपुरा में तैयार हुआ आधुनिक शिक्षा का केंद्र

परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल की जाती है। शिक्षक अतिरिक्त समय निकालकर विद्यालय की सफाई और सुंदरता बनाए रखने में जुटे रहते हैं। फल-सब्जियों, पेड़-पौधों और ज्ञानवर्धक विषयों की चित्रकारी ने दीवारों को सीखने-सिखाने का माध्यम बना दिया है।

प्रागपुरा विद्यालय का यह प्रयास बताता है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केवल संसाधन ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भाव और सामूहिक इच्छाशक्ति भी जरूरी है। जब शिक्षक स्वयं आगे आते हैं और समाज साथ खड़ा होता है, तो सरकारी विद्यालय भी सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण के मामले में नई पहचान बना सकते हैं।

Author

Leave a Comment