Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs AUS 1st T20I | झूलन गोस्वामी की सलाह टिटास साधु के लिए बनी सफलता की कुंजी, जीत में दर्ज की अह…
  • SPORTS

IND vs AUS 1st T20I | झूलन गोस्वामी की सलाह टिटास साधु के लिए बनी सफलता की कुंजी, जीत में दर्ज की अह…

News Chakra January 6, 2024
IND-vs-AUS-1st-T20I-झूलन-गोस्वामी-की-सलाह.webp

टिटास साधु- झूलन गोस्वामी

टिटास साधु- झूलन गोस्वामी

Loading

नवी मुंबई: भारत की युवा तेज गेंदबाज टिटास साधु (Titas Sadhu) ने कहा कि दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रही हैं और केवल तेज गेंदबाजी करने पर ध्यान देने की उनकी सलाह का यह 19 वर्षीय खिलाड़ी प्रत्येक दिन पालन करती है। टिटास ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17 रन देकर चार विकेट लिए जिससे भारत ने यह मैच आसानी से 9 विकेट से जीता।

𝗜𝗻𝘁𝗲𝗿𝘃𝗶𝗲𝘄 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹!

After a special spell, a memorable video call of the legendary @JhulanG10 awaited her 🤗 📲@mandhana_smriti chats with @titas_sadhu 👍 👍 – By @ameyatilak

Full Interview 🎥🔽 #TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cwefE20oAm

— BCCI Women (@BCCIWomen) January 6, 2024

यह 2012 के बाद पहला अवसर था जबकि भारत की किसी गेंदबाज ने मैच में चार या इससे अधिक विकेट लिए। झूलन ने मार्च 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें

टिटास ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘जब मेरी झूलन दीदी से पहली बार बातचीत हुई थी तो उन्होंने कहा था कि बाकी चीजों के बारे में सोचना बंद करो और केवल तेज गेंदबाजी करने पर ध्यान दो। क्योंकि तुम तेज गेंदबाज हो और तुम्हें अधिक से अधिक तेज गति से गेंद करनी होगी। मुझे लगता है कि यह मेरी सफलता की कुंजी है।” 

IND vs AUS 1st T20I | झूलन गोस्वामी की सलाह टिटास साधु के लिए बनी सफलता की कुंजी, जीत में दर्ज की अह...
टिटास साधु

टिटास ने कहा कि झूलन गोस्वामी की उनकी जिंदगी में हमेशा जीवंत उपस्थिति रही है। उन्होंने कहा,‘‘झूलन गोस्वामी मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रही हैं क्योंकि जब मैं 13 साल की थी तब मैंने पहली बार उन्हें देखा था और इसके बाद हमेशा उनका मुझ पर प्रभाव रहा।” टिटास ने कहा,‘‘वह अभी बंगाल की टीम के साथ दिल्ली में हैं और शायद मुझे इस श्रृंखला के बाद वहां टीम से जुड़ना है। उनके साथ काम करना बहुत बड़ा मौका होता है जो बहुत कम लोगों को मिलता है क्योंकि आपको उनके अनुभव से सीखने को मिलता है।”

‘‘वह अभी बंगाल की टीम के साथ दिल्ली में हैं और शायद मुझे इस श्रृंखला के बाद वहां टीम से जुड़ना है। उनके साथ काम करना बहुत बड़ा मौका होता है जो बहुत कम लोगों को मिलता है क्योंकि आपको उनके अनुभव से सीखने को मिलता है। कितने खिलाड़ियों को भारत की तरफ से 100 मैच खेलने और 20 वर्ष तक खेलने का मौका मिला है। मैं तो अभी 20 वर्ष की भी नहीं हुई हूं।”

टिटास साधु

उन्होंने कहा,‘‘और कितने खिलाड़ियों को भारत की तरफ से 100 मैच खेलने और 20 वर्ष तक खेलने का मौका मिला है। मैं तो अभी 20 वर्ष की भी नहीं हुई हूं।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Who is Vaibhav Suryavanshi | 12 साल में रणजी डेब्यू करने वाले बिहार के ‘सचिन’ वैभव सूर्यवंशी की उम्र…
Next: Ranji Trophy | चेतेश्वर पुजारा की नाबाद शतकीय पारी से झारखंड के खिलाफ सौराष्ट्र मजबूत स्थिति में

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image917519675-17710732560691147914981453939290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया किसान, बिहाजर में दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1290043796-17710722879796677437492745240840.jpg
  • Top news

पावटा में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.