Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Pathum Nissanka | पथुम निसांका ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, बने पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज़
  • SPORTS

Pathum Nissanka | पथुम निसांका ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, बने पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज़

News Chakra February 9, 2024
Pathum-Nissanka-पथुम-निसांका-ने-दोहरा-शतक-जड़कर-रचा.webp

Pathum Nissanka double century

Loading

नई दिल्ली: श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने अफगानिस्तान (SL vs AFG 1st ODI) के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में नया इतिहास रच दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 139 गेंदों में 20 चौके और 8 छक्कों की मदद से 210* रनों की पारी खेली। इसके साथ ही निशंका श्रीलंका के लिए वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले बैटर बन गए है। 

बता दें कि श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे पल्लेकेले में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 381 रन बनाए। इस पारी में पथुम निसांका ने शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली। ओपनिंग पर उतरे निसांका अंत तक नॉट आउट रहे। सभी अफगानी गेंदबाज़ निसांका के सामने बेबस नज़र आए। निसांका का ये वनडे करियर का चौथा शतक रहा। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से ये पहला शतक निकला।

Pathum Nissanka becomes the first-ever Sri Lanka batter to score a Men’s ODI double hundred 🎉#SLvAFG pic.twitter.com/1VxXk664SQ

— ICC (@ICC) February 9, 2024

यह भी पढ़ें

श्रीलंका ने बनाए 381 रन

पहले वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 381 रन बनाए। निशांका के अलवा अविष्का फर्नांडो ने 88 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 182 (160 गेंद) रन जोड़े। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस और निसंका ने दूसरे विकेट के लिए 43 (54 गेंद) रनों की साझेदारी की। वहीं,  पथुम निसंका ने सदीरा समरविक्रमा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 (71 गेंद) रनों की साझेदारी की। फिर चौथे विकेट के लिए चरिथ असलंका और पथुम निसंका के बीच 36* (17 गेंदों) रनों की नाबाद साझेदारी हुई। अफ़ग़ानिस्तान की और से फरीद अहमद मलिक ने 2 विकेट लिए जबकि एक विकेट मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Devdutt Padikkal | देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक, तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक की मजबूत शुरुआत
Next: IND vs ENG | इंग्लैंड के खिलाफ बचे तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित, कोहली सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मि…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-304000210-17760954833446401596784942958398.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image328398467-17760933152662463286542080263854.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image-1436285350-17759794466768876875729571317404.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image-1826784399-17759728223292958586889479953592.jpg
  • Top news

पावटा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय अधेड़ की मौत

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.