Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 3rd Test | भारत के सामने फैल हुई इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ नीति, टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट इ…
  • SPORTS

IND vs ENG 3rd Test | भारत के सामने फैल हुई इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ नीति, टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट इ…

News Chakra February 18, 2024
IND-vs-ENG-3rd-Test-भारत-के-सामने-फैल.webp

Team India beat england by 434 run in 3rd test

टीम इंडिया (PIC Credit: BCCI X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड 434 रनों जैसे विशाल स्कोर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा 5 विकेट लेने में कामयाब रहे, जबकि भारत की दूसरी पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा।       

भारत ने इंग्लैंड को मुकाबले में जीत के लिए 557 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम काफी बेबस दिखाई दी। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन के आखिरी सत्र में 122 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही रोहित ब्रिगेड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Smiles all around here in Rajkot 😃👌#TeamIndia win the 3rd Test by 434 runs and take a 2⃣-1⃣ lead in the Test series 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/C5QeI757QN

— BCCI (@BCCI) February 18, 2024

वहीं टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत दिसंबर 2021 में हासिल की थी। तब भारत ने न्यूजीलैंड को वानखेड़े टेस्ट मैच में 372 रनों से हराया था। इंग्लैंड की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 33 रन मार्क वुड ने बनाए। जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी दो विकेट झटके। 

भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत 

  • 434 बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024 
  • 372 बनाम न्यूजीलैंड मुंबई 2021 
  • 337 बनाम दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015 
  • 321 बनाम न्यूजीलैंड इंदौर 2016 
  • 320 बनाम ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

रनों के हिसाब से इंग्लैंड की सबसे बड़ी टेस्ट हार

  • 562 बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1934
  • 434 बनाम भारत राजकोट 2024
  • 425 बनाम वेस्ट इंडीज मैनचेस्टर 1976
  • 409 बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 1948
  • 405 बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 2015

मैच की बात करें तो चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने मिलकर लगभग एक घंटे तक अंग्रेज गेंदबाजों को परेशान करके रखा। ऐसा लग रहा था कि गिल अपना शतक पूरा कर लेंगे लेकिन कुलदीप यादव के साथ हुई गलतफहमी के चलते वो रनआउट हो गए। गिल ने 151 गेंदों पर 91 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें

गिल के आउट होने के बाद फिर यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे। जायसवाल तीसरे दिन के खेल में शतक बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि इसी बीच भारत ने कुलदीप यादव का भी विकेट गंवा दिया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने मिलकर भारत को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए नाबाद 172 रनों की साझेदारी की। इस दौरान यशस्वी ने 236 गेंदों पर नाबाद 214 रनों की पारी खेली। जबकि सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: FIH Pro League | पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए प्रो लीग के मैच अहम: भारतीय कोच फुल्टोन
Next: MS Dhoni | IPL के ऑल टाइम ग्रेट कप्तान चुने गए एमएस धोनी, विराट कोहली बने सबसे सफल सलामी बल्लेबाज

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

img-20260406-wa00423408589987932700133.jpg
  • Top news

पावटा के कुनेड़ में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य स्वागत, जीएल यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.