Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • KL Rahul | रांची टेस्ट में केएल राहुल की होगी वापसी! ‘इस’ खिलाड़ी की जगह होंगे टीम में शामिल
  • SPORTS

KL Rahul | रांची टेस्ट में केएल राहुल की होगी वापसी! ‘इस’ खिलाड़ी की जगह होंगे टीम में शामिल

News Chakra February 19, 2024
KL-Rahul-रांची-टेस्ट-में-केएल-राहुल-की-होगी.webp

KL Rahul will back in 4th test in ranchi

केएल राहुल (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच (IND vs ENG 4th Test) रांची (Ranchi) में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम (Team India) इस मैच में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी, ताकि सीरीज को कब्जे में किया जा सके। हालांकि, इंग्लैंड टीम (England Team) भी सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की टीम में वापसी हो सकती है। 

दरअसल, केएल राहुल चोटिल होने की वजह से पिछले दो मुकाबले से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी चौथे मैच के लिए टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। वह रजत पाटीदार की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अब तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। केएल राहुल पहले टेस्ट में ही चोटिल हो गए थे। जिसके बाद दूसरे टेस्ट से वह बाहर हो गए थे, हालांकि बाद में उनके तीसरे मुकाबले में वापस आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरी तरह फिट न होने की वजह से वह तीसरा मैच भी नहीं खेल पाए थे। 

KL Rahul likely to be back for the 4th Test against England in Ranchi. (SportsTak). pic.twitter.com/upfdu8Qntc

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 19, 2024

जानकारी के लिए बता दें कि तीसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चौथे मैच में खेलने की उम्मीद काफी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम देने का सोच रही है। ऐसे में अगर वह रांची टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह टीम में किसे जगह मिलेगी फ़िलहाल इसकी जानकारी हासिल नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जहां पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था, उसके बाद दूसरा और तीसरा मैच भारत ने जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 434 रन से हराया था, जो टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। अब टीम इंडिया 23 फरवरी को रांची में चौथे मुकाबले के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: World Table Tennis Championships | टेबल टेनिस में भारतीय टीम की शिकस्त, विश्व चैंपियनशिप में दक्षिण …
Next: Sarfaraz Khan | स्पिन के खिलाफ सरफराज खान ने की थी स्पेशल तैयारी, रोजाना 500 गेंदों की करते थे प्रैक…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

img-20260406-wa00423408589987932700133.jpg
  • Top news

पावटा के कुनेड़ में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य स्वागत, जीएल यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.