Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • R. Ashwin | रांची टेस्ट में अश्विन रच सकते हैं बड़ा इतिहास, ‘ऐसा’ करने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबा…
  • SPORTS

R. Ashwin | रांची टेस्ट में अश्विन रच सकते हैं बड़ा इतिहास, ‘ऐसा’ करने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबा…

News Chakra February 20, 2024
R-Ashwin-रांची-टेस्ट-में-अश्विन-रच-सकते-हैं.webp

R. Ashwin 100 Wicket Against England In 4th Test

आर. अश्विन (File Photo)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मैच रांची (IND vs ENG 4th Test In Ranchi) के मैदान पर खेला जाना है। भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से करारी शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में आर अश्विन (R। Ashwin) ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे। ऐसे में अब चौथे मैच में भी अश्विन के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट (Ashwin 100 Wickets Against England) चटकाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट 

दरअसल, आर अश्विन अब तक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 99 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में रांची टेस्ट में वह केवल एक विकेट लेकर इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं। अब तक कोई भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। भारत की ओर से भागवत चंद्रशेखर (95) और अनिल कुंबले (92) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 90+ विकेट हासिल किए हैं। इसलिए अब अश्विन के पास यह खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 

यह भी पढ़ें

अश्विन ने वर्तमान टेस्ट सीरीज में ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के क्रम में अनिल कुंबले और भागवत चंद्रशेखर को पछाड़कर आगे निकल गए हैं। अश्विन ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 22 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.28 की बॉलिंग एवरेज से 99 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 बार 5-5 विकेट हासिल किए हैं। 

एंडरसन के नाम 145 विकेट

भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है। उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 145 टेस्ट विकेट झटके हैं। अश्विन के लिए एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ना फ़िलहाल नामुमकिन है, लेकिन वह भारत-इंग्लैंड टेस्ट मुकाबलों में 100 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बनने के बेहद करीब हैं। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PSL 2024 | PSL के मैच के दौरान फैंस ने शोएब की तीसरी बीवी सना का उड़ाया मज़ाक, लगाए सानिया मिर्ज़ा के न…
Next: IND vs ENG Test Series | बैजबॉल से नहीं अपनी परवरिश से जायसवाल बने ‘यशस्वी’, नासिर हुसैन ने की बेन ड…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

img-20260406-wa00423408589987932700133.jpg
  • Top news

पावटा के कुनेड़ में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य स्वागत, जीएल यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.