नेशनल हाईवे-27 पर दर्दनाक हादसा: कार ट्रोले से टकराई, मची चीख पुकार

न्यूज़ चक्र, (ए. )सिरोही। आबूरोड नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार और ट्रोले की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित छह लोगों के मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

नेशनल हाईवे-27 पर दर्दनाक हादसा: कार ट्रोले से टकराई, मची चीख पुकार

40 मिनट की मशक्कत के बाद निकाले गए शव

यह हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब जालोर निवासी नारायण प्रजापति अपनी पत्नी पोशी देवी, बेटे दुष्यंत और अन्य परिजनों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। 

पुलिस कर रही है हादसे की जांच 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। 

यह हादसा सड़क सुरक्षा की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करता है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।