कोटपूतली में 28 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक चलाया जायेगा कुष्ठ रोग खोजी अभियान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली में 28 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक कुष्ठ रोग खोजी अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए शहर के बीसीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कुष्ठ रोग खोजी अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। बीसीएमओ डॉ. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग खोजी अभियान ब्लॉक कोटपूतली में 28 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक चलाया जायेगा।

इसका मुख्य उद्देश्य डोर टू डोर सर्वेकर कुष्ठ रोग के संदेह वाले व्यक्ति की पहचान करना है। जैसे कोई व्यक्ति जिसकी चमड़ी बदरंग हो या चमड़ी में मोटापन हो या चमक अथवा दाने हो या आंख बंद करने में कठिनाई हो, कहीं हाथ या पैर में छाले हो या उंगलियों में टेढ़ापन या पैर में लकवा हो। हाथ पैर में सुनापन हो या जिसकी हथेली या तलवों में सुनपन हो या ठंडी या गरम वस्तु का अनुभव न हो पा रहा हो या हाथ या पैर में कमजोरी हो जिससे पकड़ कमजोर हो या चलन में कठिनाई हो आदि।


इस दौरान बीपीएम विजय तिवाड़ी, डॉ. जयभगवान यादव, डॉ. बिजेय यादव, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. मनोज, डॉ. नवनीत कुंतल, डॉ. प्रमोद गुर्जर, प्रेमप्रकाश सैनी, विष्णु मीना, राजवीर गुर्जर समेत एएनएम, सीएचओ आदि स्टॉफ मौजूद रहा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।