कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मीरा दातार वर्कशॉप के सामने हुए इस भीषण हादसे में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, जयपुर की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर दूसरी सड़क पर पहुंच गई और सामने से आ रही कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया।

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में एक मृतक कोटपूतली निवासी है, जबकि दूसरा हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। एक पल की चूक ने दो जिंदगियों को खत्म कर दिया और कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।